फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   bhakiu held panchayat

तहसील में किसान पंचायत, गरजे नेता

Tue, 26 Jun 2018 11:33 PM IST
basti
basti Updated Tue, 26 Jun 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
bhakiu held panchayat
पंचायत में शामिल भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : amar ujala
भानपुर। किसान समस्याओं के समाधान को लेकर भाकियू टिकैत गुट की ओर से मंगलवार को तहसील परिसर में किसान पंचायत लगी। तहसील अध्यक्ष श्याम नरायन सिंह का नेतृत्व और संचालन कन्हैया प्रसाद किसान का रहा। पीएम और सीएम को संबोधित 10 सूत्री मांग पत्र  एसडीएम रमेश कुमार को दिया। 
विज्ञापन

किसान पंचायत में श्याम नरायन सिंह ने कहा कि तहसील में राजस्व विभाग की ओर से वरासत समय से नहीं किया जाता। कभी-कभी किसानों के नाम की फींडिग भी गलत कर दी जाती है। इससे दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कन्हैया प्रसाद ने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए बिजली आपूर्ति में सुधार लाया जाए। साथ ही क्षतिग्रस्त खंभों और तारों को तत्काल बदलवाया जाए। खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत राशन कार्ड बनाने में तेजी लाई जाए। हर महीने घटने-बढ़ने वाले यूनिट में सुधार हो। पैथालॉजी में जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान, नहरों की खुदाई, टेल तक पानी पहुंचाने आदि की मांग की। किसान नेताओं ने कहा कि क्षेत्र के खराब राजकीय नलकूपों को तत्काल चालू कराएं। शासन की ओर से चलाई जा रहीं विकास योजनाओं का लाभ उचित व्यक्ति तक नहीं पहुंच पा रहा। ग्राम विकास अधिकारी न तो गांवों में बैठते हैं और न ही खुली बैठक कराकर जानकारी ही दी जाती है। बंधु चौधरी, रामचन्द्र सिंह, नायब चौधरी, पटेश्वरी प्रसाद, पिताम्बर मौर्य, भईया लाल मौर्य, राम नरेश चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed