फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   BDA could not build the road... Marathon route changed, will return from wherever it started.

Basti News: बीडीए नहीं बना पाया सड़क... मैराथन रूट बदला, जिधर से जाएंगे उधर से ही लौटेंगे

Sun, 17 Nov 2024 12:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
BDA could not build the road... Marathon route changed, will return from wherever it started.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। शहर में 13 साल से अनवरत आयोजित होने वाले मिनी मैराथन दौड़ का रूट इस बार बदलना पड़ा। मैराथन से पहले मालवीय मार्ग पर एक लेन की सड़क दुरुस्त करने की तैयारी आखिरकार फेल हो गई। निविदा प्रक्रिया पूरी कराने के बाद भी बीडीए कार्य नहीं करा सका।
खस्ताहाल सड़क होने के नाते आयोजन समिति को मैराथन का रूट अंतिम दौर में बदल देना पड़ा। अब विभिन्न जनपदों से आने वाले साढ़े चार हजार धावकों को गांधीनगर मार्ग पर ही दौड़ाया जाएगा। एक लेन से धावक रोडवेज नेहरू तिराहा तक जाएंगे और यहीं से यूटर्न लेकर दूसरी लेन से लौट आएंगे। हर बार मैराथन दौड़ स्टेडियम से गांधीनगर मार्ग होते हुए रोडवेज नेहरू तिराहा से मालवीय मार्ग के रास्ते स्टेडियम पहुंचकर समाप्त होती थी। इस बार मालवीय मार्ग की सड़क बुरी तरह जर्जर है। बड़े- बड़े गड्ढे और उखड़ी गिट्टियों के चलते इस सड़क पर पैदल भी चलने लायक नहीं है।
विज्ञापन

एक माह से मैराथन दौड़ की तैयारी शुरू होते ही प्रशासन ने भी सड़क दुरुस्त कराने का दावा करना शुरू कर दिया। बीडीए की ओर से निविदा प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई। मगर यह पूर्ण होते- होते देर लग गई। इसी सप्ताह मंगलवार को निविदा आवंटित हुई है। इसके बाद कार्य आदेश ठेकेदार को जारी कर दिया। दावा किया गया कि मैराथन से ठीक पहले एक लेन की सड़क के गड्ढे भरकर एक कोट पिचिंग कार्य करा दिया जाएगा। ताकि धावकों को दौड़ लगाने में दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंदरखाने की खबर है कि ठेकेदारों ने इतने कम समय में कार्य करा पाने से लाचारगी जता दी। इस वजह से सड़क नहीं बन पाई। विवश होकर आयोजन समिति को मैराथन दौड़ का रूट परिवर्तित करना पड़ा है। अब स्टेडियम से शुरू मैराथन दौड़ गांधीनगर मार्ग के एक लेन से रोडवेज नेहरू तिराहा पहुंचेगी, और यहीं यूटर्न होकर दूसरे लेन से वापस स्टेडियम आ जाएगी। इससे धावकों को धूल और गड्ढा युक्त सड़क पर दौड़ने से बचाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed