फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Basti's team became champion in Kabaddi

कबड्डी में बस्ती की टीम बनी चैंपियन

Sat, 01 Oct 2022 12:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Basti's team became champion in Kabaddi
मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता में विजेताओं को किया गया पुरस्कृत। - फोटो : BASTI
कबड्डी में बस्ती की टीम बनी चैंपियन
विज्ञापन

बस्ती। किसान इंटर कॉलेज भानपुर में शुक्रवार को मंडल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सीनियर बालक वर्ग में जिले की टीम ने सिद्धार्थ नगर को 22 के मुकाबले 36 अंकों के साथ हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया।
तीसरे स्थान पर संतकबीनगर की टीम रही। सीनियर बालिका वर्ग में सिद्धार्थनगर की टीम ने बस्ती को 21 के मुकाबले 33 अंकों से हराया। संतकबीरनगर को तीसरे स्थान से संतोष करना। जूनियर बालिका वर्ग में संतकबीरनगर ने बस्ती को 22 के मुकाबले 44 अंकों से हराया। तीसरे स्थान पर सिद्धार्थनगर की टीम रही। प्रतियोगिता का उद्घाटन मंडलीय क्रीड़ा सचिव शिव पूजन वर्मा ने किया।
विज्ञापन

सोनहा थाना प्रभारी शशांक शेखर राय ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि खेल में हार-जीत लगी रहती है। खेल, जीवन को संवारने का साधन है। प्रधानाचार्य अनिल कुमार राय ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर रमेश चंद्र गुप्ता, मो. जावेद, प्रवीण सिंह, विवेक श्रीवास्तव, हरीश सिंह, शिखा सिंह, माता प्रसाद, विजय मणि त्रिपाठी, विनय साह, हरिकेश यादव, गणेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed