फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Basti News: Tricolor rally taken out on bike

Basti News: बाइक से निकाली तिरंगा रैली

Wed, 14 Aug 2024 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 14 Aug 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Basti News: Tricolor rally taken out on bike
बस्ती। हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को जगह-जगह मोटर साइकिल रैली निकाली गई। बभनान प्रतिनिधि के अनुसार गौर के पं. महादेव शुक्ल कृषक इंटरमीडिएट काॅलेज से बभनान तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व एमएलसी सुभाष यदुवंश ने किया।
विज्ञापन

गौर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. महादेव शुक्ल की प्रतिमा पर माल्यर्पण कर तिरंगा यात्रा शुरु की गई। यहां से रमवापुर, बागड़ीह, सोनवालिया, रामापुर अतरोह होते हुए नगर पंचायत बभनान पहुंची। इसके बाद कस्बे का भ्रमण करते हुए यात्रा महागौरी नगर वार्ड में स्थित काली माता के मंदिर पर जाकर समाप्त हुई। मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रबल मालानी, अमित कुमार पांडेय, प्रत्यूष सिंह, अध्यक्ष विजय गुप्ता, नितेश सिंह, श्याम बहादुर सिंह, अमित शुक्ला, आशीष सिंह, मनीराम वर्मा आदि मौजूद रहे। कलवारी प्रतिनिधि के अनुसार महाराजा सुहेलदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर ब्लॉक प्रमुख कुदरहा अनिल दुबे ने नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बालकृष्ण त्रिपाठी, पूर्व विधायक रवि सोनकर, चंद्रशेखर उर्फ मुन्ना, सच्चिदानंद यादव, रशीद अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

----------------
भाकियू टिकैत गुट ने निकाली तिरंगा यात्रा
भानपुर। पर्यावरण बचाओ अभियान के तहत भाकियू टिकैट गुट के कार्यकर्ताओं व पदाधिकरियों द्वारा जिलेभर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा अपने पांचवें दिन भानपुर तहसील परिसर पहुंची। तहसील अध्यक्ष श्याम नरायन सिंह ने बताया कि यात्रा 9 अगस्त को मुंडेरवा किसान शहीद स्थली से शुरु हुई। जो सल्टौवा, गौर, बभनान होते हुए हसीनाबाद में जाकर समाप्त होगी। मौके पर मंडल अध्यक्ष मातेंद्र प्रताप सिंह, पारस नाथ गुप्ता, ह्रदयराम वर्मा, मुन्नु प्रसाद, संत कुमार भारती, पितांबर मौर्या आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
भाजपा नगर इकाई के महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई
बस्ती। भाजपा नगर इकाई की ओर से मंगलवार को शहर की सरदार भगत सिंह, संत रविदास, जवाहर लाल नेहरु, मुंशी प्रेमचंद्र की प्रतिमा और स्थल की सफाई की गई। नगर अध्यक्ष आलोक पांडेय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवह्न पर सफाई किया जा रहा है। यह अभियान बुधवार तक चलेगा। मौके पर नगर संयोजक डाॅ. अरविंद चौधरी, भूपेंद्र सिंह राना, आलोक शुक्ला, संदीप कन्नौजिया, राजन गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, राजन ठाकुर, पंकज चौधरी, महेंद्र सोनकर, गौरव अग्रवाल, प्रमोद कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।
----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed