फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Basti News : DM reviewed IGRS

Basti News: डीएम ने की आईजीआरएस की समीक्षा

Tue, 22 Jul 2025 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 22 Jul 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Basti News : DM reviewed IGRS
बिना मौके पर गए समस्याओं का समाधान पोर्टल पर डालने वाले अधिकारियों के खिलाफ होगी कार्रवाई - डीएम
विज्ञापन

बस्ती। कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में आईजीआरएस (इंटीग्रेटेड ग्रीवेंस रिड्रेसल सिस्टम) पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के लिए समीक्षा बैठक की गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह देखा गया है कि कई अधिकारी बिना मौके पर गए ही समाधान की रिपोर्ट पोर्टल पर भेज देते हैं। यह अनुचित है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि भविष्य में ऐसी शिकायत मिली तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में डीएम ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जन समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाना आवश्यक है। आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज की गई शिकायतें शासन स्तर तक ट्रैक होती हैं, ऐसे में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण के समय श्रेणी का चयन अपनी देख-रेख में कराएं। उन्होंने यह भी कहा कि शिकायतकर्ता से दूरभाष के माध्यम से वार्ता कर संतुष्टि का फीडबैक अवश्य लिया जाए।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान, सीएमओ डाॅ. राजीव निगम, सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती समेत सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed