{"_id":"584c43624f1c1bf95944bad7","slug":"bank-atms-also-locks","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक के साथ एटीएम में भी ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक के साथ एटीएम में भी ताले
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Sat, 10 Dec 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
नाेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंकों के बंद होने के साथ ही शनिवार को शहर के करीब सभी एटीएम भी शनिवार को बंद रहे। जिससे जरूरतमंदों को निराशा हुई। लगातार तीन दिन तक बैंकों में अवकाश होने की जानकारी मिलने के बाद लोग शनिवार सुबह से ही एटीएम की ओर भाग दौड़ करते नजर आए। शहर में उन्हें कोई भी एटीएम ऐसा नहीं मिला जिससे कैश निकल रहा हो। दक्षिणी छोर पर स्थित जनपद न्यायालय, एसपी कार्यालय से लेकर जिला अस्पताल तक एक भी एटीएम चालू नहीं मिला। अब तक रोजाना लोगों की जरूरत पूरी करने वाला एचडीएफसी बैंक का भी एटीएम शनिवार को खामोश रहा।
कंपनी बाग स्थित एचडीएफसी के एटीएम के बाहर लोग सुबह आठ बजे से ही लाइन लगाकर इस उम्मीद में खड़े हो गए कि इससे रकम तो मिलेगी ही, मगर उन्हें इस बार निराश होना पड़ा। शाम तक एटीएम में कैश ही नहीं आया। इसी प्रकार रोडवेज तिराहे पर स्थित एचडीएफसी बैंक का भी एटीएम बंद रहा। यहां सुबह से ही लोग लाइन लगाकर खड़े रहे। उन्हें बताया गया कि दिन में एक बजे एटीएम चालू होगा, मगर वह चालू नहीं हो सका। यहां दो घंटे से बच्चे को लेकर लाइन में लगी महिला सल्टौआ की कमरजहां ने बताया कि उन्हें बच्चे की दवा कराने के लिए रुपये की जरूरत है, इस लिए लाइन में लगी थी, मगर एक बजे तक एटीएम न खुलने से अब वह वापस घर जा रही हैं।
रोडवेज तिराहे के पास एसबीआई का एटीएम, कोतवाली के पास आईसीआईसीआई, जिला अस्पताल के निकट यूनियन बैंक आफ इंडिया का एटीएम भी बंद रहा। शहर के कंपनीबाग स्थित एसबीआई की कोर्ट एरिया शाखा का एटीएम हमेशा की तरह शनिवार को भी बंद रहा। कटरा और गांधीकला भवन के पास स्थित एसबीआई के एटीएम का भी यही हाल रहा। पीएनबी का फौव्वारा तिराहा स्थित एटीएम कई दिन से लगातार बंद चल रहा है। एपीएन पीजी कॉलेज के पास स्थित सेंट्रल बैंक का एटीएम, आईसीआईसीआई का कंपनीबाग, गांधीनगर, कटरा स्थित एटीएम भी बंद रहा। एक्सिस बैंक, आंध्रा बैंक, न्याय मार्ग स्थित यूनियन बैंक, अरबन कोआपरेटिव बैंक के एटीएम भी कैशलेस रहा।
विज्ञापन
सल्टौआ में एसबीआई का एटीएम बंद है, सोनहा प्रतिनिधि के अनुसार भिरिया रितुराज में स्थित पीएनबी का एटीएम, बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे में स्थित सिंडीकेट और एसबीआई का एटीएम बंद रहा, लालगंज में स्थित सेंट्रल बैंक के एटीएम का भी यही हाल रहा।