फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Ban on admitting sick children in Life Line Hospital

Basti News: लाइफ लाइन अस्पताल में बीमार बच्चों को भर्ती करने पर रोक

Wed, 13 Dec 2023 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 13 Dec 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Ban on admitting sick children in Life Line Hospital
लाइफलाइन अस्पताल की जांच करते सीएमओ डॉक्टर आर एस दुबे
बस्ती। सीएमओ कार्यालय व लाइफ लाइन अस्पताल पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं के हंगामा के बाद 11 दिसंबर को एसडीएम सदर ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ अस्पताल की जांच की थी। दूसरे दिन प्रशासन के निर्देश पर सीएमओ डॉ. आरएस दूबे ने निजी अस्पताल का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने तमाम खामियां पाईं। इसके बाद सीएमओ ने अस्पताल में बीमार बच्चों को भर्ती करने पर रोक लगाते हुए नोटिस चस्पा कर दिया है।
विज्ञापन

दोपहर करीब 1:30 बजे सीएमओ डॉ. आरएस दूबे, एसीएमओ डॉ. एसएन त्रिगुट, ड्रग इंसपेक्टर विनोद कुमार व बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल कुमार के साथ लाइफ लाइन अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने ओपीडी से लेकर एसएनसीयू तक की जांच की। यहां मंगलवार को भी चार बच्चे भर्ती पाए गए। जांच में मिला कि मानक के अनुसार एनआईयीयू नहीं है। इसके अलावा इनके पास प्रशिक्षित कर्मी भी नहीं पाए गए। करीब डेढ़ घंटे की जांच के बाद सीएमओ लौट गए। जाते-जाते अस्पताल गेट पर इसके संचालन पर रोक की नोटिस चस्पा कर गए।
विज्ञापन

सीएमओ ने जांच की पुष्टि करते हुए कहा कि लाइफ लाइन अस्पताल की जांच की गई है। यहां तमाम खामियां पाई गई हैं। अस्पताल के संचालन पर रोक लगाते हुए नोटिस चस्पा करा दिया गया है। डीएम को रिपोर्ट दी जाएगी। यहां दो बड़ी कमियां पाई गई हैं, जिसमें एक एनआईयीयू का कमरा मानक विहीन है। जबकि अस्पताल के कर्मी प्रशिक्षित नहीं हैं। इसके अलावा अन्य कमियाें को भी देखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed