फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   attemped sucite from train, save

ट्रेन के आगे कूदने के लिए स्टेशन पहुंची किशोरी

Sun, 12 Jul 2020 06:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 06:36 PM IST
विज्ञापन
attemped sucite from train, save
ट्रेन के आगे कूदने के लिए स्टेशन पहुंची किशोरी
विज्ञापन

गौर (बस्ती)। प्रेमी से शादी न कर पाने से हताश नाबालिग प्रेमिका ट्रेन के आगे कूदकर जान देने रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई। गनीमत रही कि स्टेशन अधीक्षक की उस पर नजर पड़ गई। उनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को हिरासत में ले लिया। बाद में परिवार वालों को बुलाकर उसे सुपुर्द कर दिया गया।
गौर थाना क्षेत्र की 17 वर्षीय किशोरी गौर रेलवे स्टेशन के सामने पटरी पर खड़ी थी। उसके हावभाव से स्टेशन अधीक्षक को शक हुआ तो उन्होंने तत्काल उसकी सूचना गौर थाने की पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को हिरासत में ले लिया। जांच में पता चला कि किशोरी का उसी क्षेत्र के एक गांव के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है।
विज्ञापन

दोनों शादी करना चाहते हैं। दोनों के परिजन शादी के लिए अनुमति नहीं दे रहे हैं। उससे क्षुब्ध होकर किशोरी ट्रेन के आगे कूदकर जान देने स्टेशन पहुंच गई थी। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार दुबे ने बताया कि किशोरी नाबालिग है। उसे समझा-बुझाकर उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed