{"_id":"69d55b0063c3c0562b09f65a","slug":"as-soon-as-the-agency-opened-there-was-a-scramble-for-cylinders-basti-news-c-207-1-bst1001-156339-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: एजेंसी खुलते ही सिलिंडर के लिए मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: एजेंसी खुलते ही सिलिंडर के लिए मारामारी
विज्ञापन
स्टेशन रोड स्थित एजेंसी पर उपभोक्ताओं की जुटी भीड़। संवाद
बस्ती। रसोई गैस के लिए मंगलवार को रोजाना की अपेक्षा दोगुनी भीड़ देखी गई। एक दिन पहले साप्ताहिक बंदी और इसके दो-तीन दिन पहले तक कई एजेंसियों पर सिलिंडरों की आपूर्ति न होने से अचानक उपभोक्ताओं की संख्या में इजाफा हो गया। सुबह होते ही लोग खाली सिलिंडर लेकर एजेंसी कार्यालयों के सामने पहुंचने लगे।
बता दें कि सुबह नौ बजे एजेंसी खुलने के समय तक सभी जगहों पर उपभोक्ताओं की भारी भीड़ जुट गई। अधिकांश जगहों पर टोकन लेने के लिए गहमागहमी का माहौल रहा। भीड़ अधिक होने की वजह से अधिकांश उपभोक्ता निराश लौट गए। रेलवे स्टेशन रोड स्थित एजेंसी पर उपभोक्ताओं की सबसे अधिक भीड़ देखी गई। यहां एजेंसी काउंटर से लेकर तीन सौ मीटर की दूरी तक उपभोक्ता कड़ी धूप में सड़क के किनारे खड़े रहे। कई बार लाइन में आगे पीछे होने के चक्कर में हल्ला भी मचा। धक्का-मुक्की के बीच लोग जैसे- तसे काउंटर तक पहुंच रहे थे। उपभोक्ताओं ने कहा कि एजेंसी की तरफ से भीड़ के हिसाब से पर्याप्त काउंटर नहीं है।
आरोप भी यह लगाया कि एजेंसी की तरफ से जानबूझकर भीड़ एकत्र की जा रही हैं ताकि सिलिंडर न देने का बहाना बनाया जा सकें। कमोवेश यहीं हाल कटरा स्थित एजेंसी, मालवीय रोड स्थित एजेंसी, पटेल चौक, अस्पताल चौराहा स्थित एजेंसी पर भी देखने को मिला। आधे से अधिक उपभोक्ता दोपहर तक लाइन लगाने के बाद निराश लौट गए। एजेंसी कर्मचारियों ने लोगों को यह कहकर लौटा दिया अब टोकन अगले दिन वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
कटरा निवासी कंचनलता ने बताया कि पिछले चार दिनों से सिलिंडर लेने के लिए वह रौतापार स्थित एजेंसी का चक्कर लगा रही है। तीन दिन तक कंपनी से सिलिंडर न आने की जानकारी दी गई। सोमवार को बंदी बताया गया। मंगलवार को पहुंचे तो कर्मचारियों ने पर्ची काटने से साफ मना कर दिया है। बताया कि उनके मोबाइल नंबर पर सिलिंडर डिलीवरी का मैसेज भी आ चुका है। सिलिंडर अभी तक घर नहीं पहुंचा। कटरा स्थित एक एजेंसी पर लाइन में खड़ी महिला बबिता ने बताया कि घर में शादी है। बुकिंग के बाद उम्मीद थी कि सिलिंडर मिल जाएगा। आज सिलिंडर लेने पहुंची तो कर्मचारी ने पर्ची से साफ मना कर दिया। दिन भर लोगों को सिलिंडर के साथ देखा जा रहा है।
कटरा के प्रवीन कुमार ने बताया कि ई-केवाईसी की वजह से उन्हें सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। कनेक्शन उनकी मां के नाम है। वह बुजुर्ग हो गई है व बीमार भी रहती है। एजेंसी के कर्मचारी उन्हें लाने के लिए कहते हैं।