{"_id":"67d5cc7e21dfe400af079a24","slug":"an-army-soldier-drowned-while-bathing-in-saryu-on-holi-search-continues-basti-news-c-207-1-sgkp1006-133462-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: होली के दिन सरयू में नहाते समय डूबा सेना का जवान, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: होली के दिन सरयू में नहाते समय डूबा सेना का जवान, तलाश जारी
Sun, 16 Mar 2025 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 16 Mar 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
दुबौलिया। होली में छुट्टी पर घर आया सैनिक सरयू नदी के कटरिया चांदपुर तटबंध के खलवा और खजांचीपुर गांव के करीब नहाते समय डूबकर लापता हो गया। स्थानीय गोताखोरों की मदद से पुलिस ने खोजबीन का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
शनिवार की सुबह एसडीआरएफ की टीम पहुंची और दुबौलिया पुलिस के साथ लापता फौजी की तलाश शुरू की। 24 घंटे से अधिक का समय बीतने के बाद भी जवान का पता नहीं चल सका है। दुबौलिया थानाक्षेत्र के खुशहालगंज खलवा गांव निवासी अनूप सिंह उर्फ अन्नू (32) उत्तराखंड के अल्मोड़ा में 22वीं बटालियन में हवलदार के पद पर तैनात हैं। छुट्टी लेकर वह घर आए थे। शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे अपने साथियों के साथ गांव के दक्षिण कटरिया चांदपुर तटबंध के खलवा और खजांचीपुर गांव के मध्य सरयू नदी में स्नान करने गए थे। बताया जा रहा है कि नहाते समय तेज बहाव में वह लापता हो गए। साथियों के आवाज लगाने पर घाट पर लोगों की भीड़ जुट गई।
सूचना पाकर थोड़ी देर में मौके पर थानाध्यक्ष दुबौलिया जीतेंद्र सिंह भी टीम संग पहुंच गए। स्थानीय गोताखोरों की मदद से लापता फौजी अनूप की तलाश शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
घाट पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगाें की भीड़ जुट गई। शनिवार की सुबह एसडीआरएफ की टीम बस्ती पहुंची और सर्च अभियान शुरू किया। घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर दूर तक तलाश किया गया, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। घटना की सूचना पर अनूप के पिता दिनेश सिंह व बड़े भाई राहुल सिंह बदहवास हो गए।
पत्नी शालिनी सिंह व उनके दो मासूम बच्चे सात वर्षीय ओम सिंह व पांच साल के शिवाय का भी रो-रोकर बुरा हाल था।