फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   amar ujala bhawishya jyoti programme

अमर उजाला भविष्य ज्योति कार्यक्रम में सम्मानित हुए मेधावी       

Sat, 28 Jul 2018 11:44 PM IST
basti
basti Updated Sat, 28 Jul 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
amar ujala bhawishya jyoti programme
सम्माान । - फोटो : amar ujala
बस्ती। सफलता की सीढ़ियों को चढ़ने के दौरान ही सम्मान मिलने पर जिले के होनहार नई ऊर्जा से लबरेज हो गए। आईएएस, डॉक्टर, इंजीनियर बनने के सपने को सच करने के लिए डीएम डॉ. राजशेखर और एसपी दिलीप कुमार ने उन्हें टिप्स भी दिए। अवसर था अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का। कार्यक्रम में यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।       
विज्ञापन

शनिवार को शहर के सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला अधिकारी डॉ. राजशेखर ने कहा कि सफलता के लिए कोई शार्टकट नहीं होता है। जो शार्टकट पर विश्वास करते हैं उनकी लाइफ कट शार्ट हो जाती है। मेधावियों को कड़ी मेहनत, दृढ़ इच्छा शक्ति और एकाग्रता का मंत्र देने के साथ ही डीएम ने सफलता और संतुष्टि को भी परिभाषित किया। कहा कि सफलता व्यक्तिगत होती है जबकि संतुष्टि सामाजिक। यानी आप की सफलता तभी महत्व रखती है जब सामाजिक संतुष्टि हो। डीएम ने मेधावियों से ऐसे ही कार्यों की अपेक्षा की।        
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार ने कहा कि आप बेहतर करेंगे तो सम्मान मिलना निश्चित है। आप की सफलता और सम्मान पर माता-पिता भी गौरवान्वित होते हैं। ऐसे प्रोत्साहन के कार्यक्रम भी जरूरी हैं जो बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। होनहारों को सपने सच करने के टिप्स देते हुए एसपी ने कहा कि संकल्प के साथ की गई मेहनत कभी विफल नहीं होती।  मेधावियों का हौसलाआफजाई करते हुए सेंट जेवियर्स स्कूल के डायरेक्टर राजीव कुमार ने कहा कि सम्मान से होनहारों को प्रेरणा मिलती है। अमर उजाला की ओर से आयोजित कार्यक्रम की प्रशंसा की। कहा कि ऐसे आयोजन इस प्रतिस्पर्धी दौर में मेधावियों के लिए मील का पत्थर साबित होंगे।  इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएम डॉ. राजशेखर और विशिष्ट अतिथि एसपी दिलीप कुमार के मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। स्कूल की छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत से सभी का अभिनंदन किया। मंच संचालन विद्यालय की शिक्षक स्वाति सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिथियों ने की प्रशंसा
कॅरियर में मील का पत्थर है कार्यक्रम      
मुख्य अतिथि डीएम डॉ. राजशेखर ने अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह को होनहारों के कॅरियर में मील का पत्थर बताया। कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन से बच्चों का आत्मबल बढ़ता है। उन्हें और अच्छा करने की प्रेरणा मिलती है। जो मेधावी सम्मानित हो रहे हैं उन्हें खुद को प्रोत्साहित करने में मदद मिलेगी। ऐसे आयोजनों को अपना अलग महत्व है।       

आगे बढ़ने की मिलती है प्रेरणा 
विशिष्ट अतिथि एसपी दिलीप कुमार ने कहा कि बेहतर करने वालों के लिए यह एक विशेष मंच है। इससे अन्य विद्यार्थियों को प्रेरणा मिलेगी कि मेहनत का परिणाम कभी विफलता नहीं लाता। बच्चों के निरंतर आगे बढ़ने में पुरस्कार अप्रत्यक्ष रूप से अपनी भूमिका निभाते रहते हैं। अमर उजाला का यह कार्यक्रम निश्चित ही सराहनीय है। 

हौसलाआफजाई करते हैं ऐसे आयोजन 
सेंट जेवियर्स के डायरेक्टर राजीव कुमार का कहना है कि अमर उजाला का स्लोगन ही है जोश सच का। यह कार्यक्रम मेधावियों को और बेहतर करने को प्रेरित करता है। तमाम ऐसे बच्चे हैं जो मेधावी हैं लेकिन उन्हें मंच नहीं मिलता। आज जो यह मंच मिला है निश्चित उनकी लंबी छलांग में सहायक होगा। इसके लिए अमर उजाला की जितनी सराहना की जाए कम है। 
सराहनीय है ऐसी पहल  
सेंट जेवियर्स कटरा ब्रांच की डायरेक्टर सोनी कुमारी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से उन बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी जो अभी कक्षा नौ और 11 में हैं। उनमें भी यह ललक जगेगी कि बेहतर करने पर डीएम और एसपी जैसे अधिकारियों के हाथ मेडल और प्रशस्ति पत्र मिलेगा। जो आगे बढ़ने के लिए एक सीढ़ी की तरह काम करेगा। निश्चित ही ऐसे आयोजनों की जितनी सराहना की जाए वह कम ही है। 



मेधावियों की सुनिए
रिजल्ट अच्छा आया तो खुशी से झूम उठा। जब आज अमर उजाला की ओर से सम्मान समारोह में शामिल होने का आमंत्रण मिला तो खुशी चौगुनी हो गई। आगे और बेहतर करने का जज्बा मन में जाग उठा।  
अमन शुक्ल-  

जीवन में पहली बार किसी समारोह में डीएम और एसपी के हाथों पुरस्कार पाने का अवसर प्राप्त हुआ इससे मन गदगद है, जीवन में और अधिक परिश्रम करने का भाव मन जागृत हुआ। सच में बहुत अच्छी पहल है।  
-सौम्या पटेल 

अमर उजाला ने प्रतिभा सम्मान के बहाने एक ऐसा मंच दिया है जिसके सहारे छात्रों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा जागृत होगी। एक-दूसरे से बेहतर करने का जुनून विद्यार्थियों में अंकुरित होगा। आज और जिम्मेदारी कुछ कर दिखाने की बढ़ी है। 
-हर्ष सिंह 

शिक्षा के प्रति समर्पण और परिश्रम निश्चित तौर से समाज में सम्मान दिलाता है। इसकी अनुभूति सम्मान पाने के बाद महसूस कर रही हूं। यह सभी छात्र-छात्राओं से कहना चाहूंगी कि मेहनत का फल मिलता जरूर है। बशर्ते मेहनत में ईमानदारी हो।  
-ब्यूटी चौधरी 

आज का दिन मेरे जीवन केेे लिए खास रहा सम्मान पाकर मेरे हौसले जहां पंख लगा, वहीं, डीएम सर की बातें हमें खूब प्रभावित की। प्रगति के साथ आत्म संतुष्टि भी बहुत जरूरी है। सफलता का आकलन दूसरा करता है जबकि संतुष्टि खुद में मिलती है।  
-मो. अनस 

सम्मान मिलने से जहां मेरा उत्साह बढ़ गया है, वहीं परिवार के लोग भी काफी खुश हैं। अमर उजाला का यह आयोजन स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों को प्रेरणा देता रहेगा। सभी साथियों से कहना चाहूंगा कि संकल्प के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ो। इससे सम्मान भी मिलेगा।  
-अश्वनी यादव 

ये हैं जिले के होनहार, जिन्हें मिला सम्मान 
हाई स्कूल के मेधावी -  
अभी श्रीवास्तव, सौम्या सिंह, अमीषा सोनी, अभिनव मिश्र, जय विजय चौधरी, सुमिता गुप्ता, अमित विश्वकर्मा, कृतिका पाण्डेय, मधुरम निषाद, सीतांश तिवारी, हर्ष सिंह, हर्षिता गुप्ता, आयुष श्रीवास्तव, मो अनस, अभिनव पाण्डेय, सौम्या पटेल, अनिकेत राज, अंशिका पाण्डेय, अनुभव मिश्र, सौरभ चौधरी, अश्वनी यादव, अमन शुक्ल, पूनम मालवीय, रवि कुमार त्रिपाठी, अनुरोध चौधरी, गारगी पाण्डेय, इप्सिता ओझा, तृषा, अभिनव श्रीवास्तव, सर्वेन्द्रु शेखर चौधरी । 


इण्टरमीडिएट के मेधावी 
ब्यूटी चौधरी, शिल्पी उपाध्याय, कविता यादव, दिशा केसरवानी, नेहा यादव, गरिमा चौधरी, श्रेया सिंह, अश्वनीकान्त, शिवांस पाण्डेय, प्रगति त्रिपाठी, अंशिका, अमन राज, दीपक कुमार, सौम्या श्रीवस्तव, अमितेष, वैभव सिंह, शिवम प्रजापति, अमितत दूबे, अभिषेक, हर्षिता शुक्ला, अकांक्षा, नितेश मिश्र, रितिकेष, दुर्गेश, अंकिता चौधरी, सीवेन्द्र, मृत्युन्जय, फकीर आलम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed