लंबीकूद में अजय अव्वल, आठ सौ मीटर दौड़ में विवेक ने मारी बाजी
कुदरहा। युवा कल्याण विभाग की ओर से सोमवार को राघव रामबचन शिवा सरस्वती विद्यापीठ परिसर में ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें लंबी कूद प्रतियोगिता में अजय प्रथम, शमशाद अली द्वितीय और विकास कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आठ सौ मीटर दौड़ में विवेक यादव प्रथम, रवि चौहान द्वितीय व अनिल यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रमुख अनिल दूबे ने किया। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिता से बच्चों की प्रतिभाएं निखरकर सामने आएंगी। प्रतियोगिता के क्रम में सौ मीटर में रामबाबू प्रथम, सोनू द्वितीय व पतिराम को तृतीय स्थान मिला। तीन हजार मीटर दौड़ में अनिल यादव प्रथम, गौरव द्वितीय और विवेक कुमार तृतीय स्थान पर रहे। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में द यूथ क्लब प्रथम व ऑस्ट्रेलिया राजा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक संवर्ग में हर्रैया के सतीश प्रथम, मसोढ़वा के दीपक द्वितीय और बैसिया कला के राम आशीष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी राधा ने प्रमाण पत्र व पुरस्कार वितरित किया।