फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   agriculture sector

Basti News: उमस से जनजीवन बेहाल, खेतों में पड़ रहीं दरारें

Mon, 31 Jul 2023 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 31 Jul 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
agriculture sector
बस्ती। बारिश न होने से एक ओर धान की फसलें खराब हो रही हैं तो दूसरी ओर उमस से आमजन जीवन बेहाल नजर आ रहा है। सूखे जैसी स्थिति होने के कारण किसानों को पूंजी डूबने की चिंता सता रही है। खेतों में पानी की कमी के चलते दरारें पड़ रही हैं। रविवार को ऊमस अधिक होने के कारण लोग पसीना पोंछते नजर आए।
विज्ञापन

जनपद में धान की रोपाई व अन्य खरीफ मौसम के फसलों की बुवाई लगभग पूरी हो चुकी है, लेकिन बारिश न होने से ज्यादातर फसलें सूख रही हैं। पानी न मिल पाने से धान का उत्पादन प्रभावित होने की संभावना है। किसान नलकूप एवं अन्य संसाधनों से फसलों में पानी लगा रहे हैं, जिससे लागत बढ़ने के साथ उन्हें आर्थिक रूप से भी हानि हो रही है। नवोन्मेषी पुरस्कार प्राप्त किसान राम मूर्ति मिश्रा बताते हैं कि सावन मास बारिश के लिए जाना जाता है, लेकिन अभी तक सूखे जैसी स्थिति बनी हुई है। उमस होने के कारण गर्मी से जनमानस व मवेशी भी परेशान हैं।
विज्ञापन

---------------------
इस समय बारिश न होने से तापमान में बढ़ोतरी और उमस के कारण जन जीवन बेहाल है। पिछले 24 घंटे में क्षेत्र का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री दर्ज किया गया। 24 घंटों में हल्की बारिश होने की संभावना बन रही है। सोमवार को कुछ राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. अमरनाथ मिश्र, मौसम विज्ञानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed