{"_id":"5e8f46968ebc3e7741396156","slug":"afwah-filein-to-jail-basti-news-gkp3474901120","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफवाह फैलाई तो जाएंगे जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफवाह फैलाई तो जाएंगे जेल
विज्ञापन
‘अफवाह फैलाई तो जाएंगे जेल’
बस्ती। हॉट स्पॉट एरिया सील करने के एलान के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाह उड़ने लगी। कोई कर्फ्यू जैसा बताने लगा तो किसी ने पूरे जिले को सील करने की सूचना प्रसारित की। नतीजा यह हुआ कि परचून, दवा और सब्जी की दुकानों पर भारी भीड़ जुट गई। हालात संभालने के लिए जिला प्रशासन को आगे आना पड़ा। ऐसे हालात से निपटने के लिए शासन की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है। कोरोना वायरस को रोकने के लिए सरकारों की ओर से लॉकडाउन का एलान किया गया है। लोगों से घरों में रहने की अपील की जा रही है। इस बीच शहर के तीन मोहल्ले को फुल लॉक डाउन कर दिया गया। इस दौरान वायरस से जुड़ी अफवाह या गलत डेटा शेयर करने पर भी रोक लगा दी गई है। सरकार ने एडवाइजरी जारी की और चेतावनी दी गई है कि कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
शहर से गांव तक निगरानी
सोशल मीडिया पर झूठी व उत्तेजनात्मक पोस्टों का प्रभावी खंडन करें। ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। शरारती तत्वों की थानेवार एवं खुफिया सूचना के आधार पर चिन्हित व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि रखी जाए। पुलिस की प्रभावी एवं व्यापक पेट्रोलिंग मात्र मुख्य मार्गों तक सीमित न रहकर शहरों व कस्बों के अंदर की गलियों, मोहल्लों एवं सुदूर ग्राम तक की जाए।
यह है डीजीपी की एडवाइजरी
आदेश का उल्लंघन करने पर डीजीपी ने सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि विभिन्न समुदायों के स्थानीय नेतृत्व, धार्मिक गुरुओं से अपील कराई जाए कि लोग लॉकडाउन का पालन करें। तब्लीगी जमात के अनुयायियों से भी अपील की जाए कि वह स्वत: बाहर आकर क्वारंटाइन के संस्थानों में जाएं। सभी पुलिस अधिकारी अपने-अपने समकक्षीय मजिस्ट्रेट के साथ निरंतर भ्रमण कर प्रभावी गश्त पेट्रोलिंग करें। संवेदनशील स्थानों में पिकेट एवं गश्त की व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ की जाए। परिक्षेत्र एवं जोन स्तर के अधिकारी लगातार संवेदनशील इलाकों में भ्रमणशील रहकर लॉकडाउन के अनुपालन की निरंतर समीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन
आईजी बोले, संयमित रहना श्रेयस्कर
आईजी आशुतोष कुमार का कहना है कि रेंज के तीनों जिलों में सोशल मीडिया पर की जा रही पोस्ट पर निगरानी रखी जा रही है। शासन प्रशासन के दिशा-निर्देशों का अनुपालन कराया जा रहा है। उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।