फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   adm inspected dam

एडीएम ने जाना कटरिया-चांदपुर तटबंध का हाल

Tue, 26 Jun 2018 11:41 PM IST
basti
basti Updated Tue, 26 Jun 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
adm inspected dam
तटबंध पर जायजा लेने पहुंचे अफसर। - फोटो : amar ujala
दुबौलिया। कटरिया-चांदपुर तटबंध का जायजा लेने मंगलवार को प्रशासनिक अमला पहुंचा। एडीएम और एसडीएम ने मरम्मत कार्यों का जायजा लिया और तेजी लाने के निर्देश अधिशासी अभियंता को दिए।  मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे प्रभारी एडीएम आरडी पाण्डेय और एसडीएम एसपी शुक्ल ने अति संवेदनशील कटरिया-चांदपुर में दो किलोमीटर जर्जर तटबंध के मरम्मत कार्य का जायजा लिया। कहा कि जहां भी जरूरत हो वहां पर स्पर बनाएं। एसडीएम एसपी शुक्ल ने तटबंध पर बसे कटान पीड़ितों के छप्पर को हर हाल में शाम तक खाली कराकर ग्राम समाज की जमीन में बसाने के निर्देश लेखपालों को दिए। ताकि तटबंध के मरम्मत कार्य में बाधा न आ सके। ठेकेदारों ने अधिशासी अभियंता दिनेश त्रिपाठी से पुराने बकाये के भुगतान को लेकर मांग की। जिस पर अभियंता ने आश्वासन दिया कि 15 दिनों में भुगतान कराने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर एसडीओ जितेंद्र कुमार, जेई संजय यादव, स्वपनिल श्रीवास्तव, बबलू शुक्ला, गणेश पाठक, अशोक कुमार, इमरान मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed