{"_id":"66bfc72b8aea00636309f2e9","slug":"aditya-and-signa-won-in-mini-marathon-basti-news-c-207-1-sgkp1004-122228-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मिनी मैराथन में आदित्य व सिगना ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मिनी मैराथन में आदित्य व सिगना ने मारी बाजी
Sat, 17 Aug 2024 03:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 17 Aug 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
शास्त्री चौक से मिली मैराथन रेस में प्रतिभाग करने को तैयार धावक।
- स्वतंत्रता दिवस पर खेल विभाग की ओर से आयोजित हुई रेस
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। स्वतंत्रता दिवस पर खेल विभाग की ओर से ओपेन वर्ग महिला व पुरुष की 6 किमी की मिनी मैराथन रेस का आयोजन कराया गया। रेस शास्त्री चौक से रौता चौराहे तक हुई। जिसमें पुरुष वर्ग में आदित्य व महिला वर्ग में सिगना अव्वल रहीं। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि रेस शास्त्री चौक से कंपरी बाग से फव्वारा चौराहा होते हुए रौता चौराहे तक पहुंची। यहां से इसी रास्ते वापस होते हुए वी मार्ट से तहसील गेट पहुंचकर समाप्त हुई। रेस में पुरुष वर्ग में 99 और महिला वर्ग में 46 ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में सीनियर पुरुष वर्ग में आदित्य प्रथम, शिव सागर द्वितीय, अरुण कुमार तृतीय, महिला वर्ग में सिगना प्रथम, काजल द्वितीय, मरियम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालक वर्ग में विजय प्रथम, धीरज द्वितीय, सत्यम ने यादव तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार रघु, विशेष पुरस्कार वैभव को मिला। भाजपा जिलाध्यक्ष के प्रतिनिधि जगदीश शुक्ला ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। मौके पर कर्मचारी नेता राम आधार पाल, राजेश कुमार, अर्जुन उपाध्याय, प्रमोद कुमार जायसवाल, विकास कुमार सोनकर, अभिषेक श्रीवास्तव, आशुतोष पांडेय, आजाद, राकेश तिवारी आदि मौजूद रहे।