फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Action will be taken against negligence in investigations

Basti News: विवेचनाओं में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Sat, 28 Feb 2026 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 28 Feb 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against negligence in investigations
बस्ती। डीआईजी संजीव त्यागी ने बृहस्पतिवार को परिक्षेत्र के बस्ती, संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर जिले के एसपी के साथ मासिक अपराध की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि लंबित विवेचना/ आंशिक विवेचना को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित कराएं।
विज्ञापन

इसकी नियमित रिपोर्टिंग भी की जाए। लंबित विवेचनाओं में हीलाहवाली हो तो कार्रवाई भी की जाए। समय भीतर विवेचना होने से पीड़ितों को जल्दी न्याय मिलने की उम्मीद रहती है। त्योहार आदि को देखते हुए अधिकाधिक निरोधात्मक कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

गैंगेस्टर, वांछित एवं इनामी अपराधियों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी कराई जाए। चोरी की वारदात और वाहन चोरी के मामलों में प्रभावी नियंत्रण लाने के लिए ठोस पहल होनी चाहिए। गो-तस्करी पर प्रभावी रोकथाम, रात्रिकालीन सघन चेकिंग, संगीन अपराध, महिला अपराध एवं एससी/ एसटी एक्ट से संबंधित मामलों मे त्वरित प्रभावी कार्रवाई कराई जाए। पब्लिक ग्रीवांस रिव्यू पोर्टल, मुख्यमंत्री जनता दर्शन एवं अन्य उच्चस्तरीय शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने विशेष रूचि दिखाई जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed