{"_id":"66257e267b16bd0f1d025b16","slug":"acquisition-of-5332-vehicles-for-elections-basti-news-c-207-1-sgkp1006-115430-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: चुनाव के लिए 5332 वाहनों का अधिग्रहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: चुनाव के लिए 5332 वाहनों का अधिग्रहण
Mon, 22 Apr 2024 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 22 Apr 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
- परिवहन विभाग ने नोटिस जारी कर वाहन स्वामियों को किया सचेत
- जिले के मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियों को भेजने के लिए हो रही वाहनों की व्यवस्था
-- -
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। लोकसभा चुनाव में अभी तक कुल 5332 वाहनों का अधिग्रहण हो चुका है। इन वाहन स्वामियों को नोटिस जारी किया गया है। डीएम को ओर से जारी नोटिस में उन्हें चेतावनी जारी की जा रही है कि अगर उन्होंने हीलाहवाली की तो उनके खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। वहीं परिवहन विभाग उन वाहनों का पंजीयन निरस्त कर देगा।
लोकसभा चुनाव को देखते हुए जिला प्रशासन हर तरफ से चौकस हो रहा है। एक तरफ जहां डीएम अंद्रा वामसी प्रतिदिन तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं, वहीं परिवहन विभाग वाहनों की उपलब्धता को लेकर चौकन्ना हो गया है। एआरटीओ पंकज कुमार सिंह ने जिले के 5332 वाहनों का अधिग्रहण किया है। इनमें बस, मिनी बस, बोलेरो, मैजिक व अन्य स्कूली वाहन शामिल हैं।
-- -
सबसे अधिक कोतवाली क्षेत्र से जुटाए जा रहे वाहन
वैसे तो जिले के 16 थाना क्षेत्रों से कुल 5332 वाहनों का अधिग्रहण किया गया है लेकिन सबसे अधिक कोतवाली थाना क्षेत्र से 677 गाड़ियों को नोटिस जारी की गई है। यह नोटिस थाने के सिपाही हल्कावार वितरित कर रहे हैं। वहीं नगर थाने से 309, गौर से 264, कप्तानगंज से 355, हर्रैया से 385, छावनी से 138, परसरामपुर से 143, दुबौलिया से 164, कलवारी से 337, लालगंज से 423, मुंडेरवा से 316, पुरानी बस्ती से 427, सोनहा से 467, पैकोलिया से 176, रुधौली से 375 व वाल्टरगंज थाने से 366 वाहनों का अधिग्रहण किया गया है।
विज्ञापन
-- -
सभी वाहन हुए टीम के हवाले
एआरटीओ पंकज सिंह ने परिवहन विभाग की टीम बनाकर श्रेणीवार वाहनों का इंतजाम करने का जिम्मा सौंपा है। इनके अनुसार स्कूली बसों के लिए प्रधान सहायक सभाजीत पाल, रामानुज, आशुतोष तिवारी व महेश कुमार, प्राइवेट बोलेरो के लिए विनीत राज श्रीवास्तव, बिन्नू सिंह, श्वेता सिंह, सूर्यभान व प्रेमसागर को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
-- -
सबसे अधिक स्कूली वाहनों का हुआ अधिग्रहण
जिले में कुल 613 स्कूली वाहन पंजीकृत हैं। चुनाव में पोलिंग पार्टियों के लिए यह वाहन सबसे मुफीद साबित होते हैं। परिवहन विभाग की टीम ने अन्य वाहनों के अलावा इन स्कूली वाहनों को नोटिस जारी किया है। इनमें 57 वाहन ऐसे हैं, जिनका फिटनेस अभी तक नहीं हो पाया है। इन्हें नोटिस जारी कर 15 अप्रैल तक फिटनेस कराने के लिए मोहलत दिया जा रहा है ताकि यह चुनाव के लिए उपयोगी साबित हों।
-- -
वाहनों की नहीं होने पाएगी कमी
लोकसभा चुनाव के लिए जिला प्रशासन के निर्देशानुसार वाहनों का लगातार इंतजाम किया जा रहा है। सकुशल चुनाव संपन्न कराने के लिए वाहनों की कमी नहीं होने पाएगी। इसके लिए टीम का गठन कर दिया गया है और लगातार मॉनीटरिंग कर वाहनों की व्यवस्था बनाई जा रही है।
- फरीदुद्दीन, आरटीओ प्रशासन, बस्ती संभाग।