{"_id":"6a271a697929ecaad80477c8","slug":"accused-of-stealing-from-railway-station-and-trains-arrested-goods-recovered-basti-news-c-207-1-bst1013-160170-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद
विज्ञापन
ट्रेन और स्टेशन पर चोरी करने वाले युवक को जीआरपी पुलिस ने पकड़ा।
बस्ती। एक्सप्रेस ट्रेनों और बस्ती समेत विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के समान की चोरी करने वाला बदमाश सोमवार को जीआरपी पुलिस के हत्थे चढ़ा है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान बस्ती रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर से संदिग्ध हालत में उसे दबोचा है।
तलाशी लेने पर उसके पास से चोरी के सामान भी बरामद हुए हैं। जीआरपी थाने में उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर वहां से उसे जेल भेज दिया गया। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पिछले कुछ समय से एक्सप्रेस ट्रेनों और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के समान गायब होने की सूचना मिल रही थी, तभी से पुलिस सक्रिय हो गई। संदिग्ध व्यक्तियों पर लगातार नजर रखी जा रही थी।
सोमवार सुबह के समय जीआरपी चौकी प्रभारी खलीलाबाद राजीव सिंह, हेड कांस्टेबल निहाल अहमद, मृत्युंजय पांडे और कांस्टेबल मुकेश कुमार बस्ती रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या-एक पर पूरब तरफ खड़े थे, तभी एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। जिसे रोककर पूछताछ की गई तो वह भागने लगा।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। आरोपी की पहचान निखिल कुमार यादव ग्राम सोनबरसा का टोला मांझी थाना मांझी जिला सारण बिहार के रूप में हुई है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पिछले 23 अप्रैल को ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच में सो रही एक महिला यात्री का बैग और 70 हजार रुपये का आईफोन भी आरोपी के पास से बरामद हुआ है।
एक सोने का झुमका की तस्दीक की गई। जिसे आरोपी ने पहले ही बेच लिया है। आरोपी ने कबूल किया कि यात्रियों के समान को चोरी करके उसे बेचकर वह अपना जीवन यापन करता है।