फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Accusation of withdrawing 1.40 lakh from the account of a deceased farmer.

Basti News: मृतक किसान के खाते से 1.40 लाख निकालने का आरोप

Sun, 11 Oct 2026 02:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Accusation of withdrawing 1.40 lakh from the account of a deceased farmer.
बनकटी। लालगंज थाना क्षेत्र के बिरतिया गांव निवासी मृतक किसान फूलचंद्र चौधरी के नाम पर लोन कराकर खाते से 1.40 लाख रुपये निकालने का आरोप लगा है। कार्रवाई न होने पर पीड़ित पत्नी गुड्डी देवी और बेटे मंजेश ने शुक्रवार को एसपी ओमवीर सिंह से मिलकर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन


गुड्डी देवी ने बताया कि करीब डेढ़ माह पहले उनके पति की मौत हो गई थी। मौत से पहले उन्होंने पड़ोसी गांव के एक युवक से बकाया रुपये मांगने को कहा था। जब बेटा मंजेश रुपये मांगने पहुंचा तो युवक ने अगले महीने भुगतान करने का आश्वासन देकर उसे लौटा दिया। पति की मौत के बाद जब वह बैंक पहुंचीं तो खाते से 1.40 लाख रुपये का लोन निकाले जाने की जानकारी हुई।
विज्ञापन

मंजेश का आरोप है कि युवक ने उनके पिता के अनपढ़ होने का फायदा उठाकर यूपी ग्रामीण बैंक की बानपुर शाखा से उनके नाम पर पशुपालन के लिए 60 हजार रुपये और किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के तहत 80 हजार रुपये का लोन कराया। आरोप है कि बैंक कर्मियों की मिलीभगत से अंगूठा लगवाकर कुल 1.40 लाख रुपये निकाल लिए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed