{"_id":"64ab001c25b00bd741042e64","slug":"accidental-death-basti-news-c-207-1-sgkp1002-1042-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: छत डलवाकर लौटते समय कार ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: छत डलवाकर लौटते समय कार ने कुचला, मौत
विज्ञापन
कुदरहा। लालगंज कुदरहा मार्ग पर मकान की छत डलवाकर शनिवार-रविवार रात तीन बजे घर लौट रहे भक्तूपुर गांव के युवक को अनियंत्रित कार ने चपेट में ले लिया। जिला अस्पताल में इलाज के लेकर पहुंचते ही घायल को मृत घोषित कर दिया गया।
भक्तूपुर गांव के नागेश्वर (42) कुदरहा लालगंज मार्ग पर मकान का निर्माण करा रहे थे। शनिवार रात उनके मकान की छत डलने के बाद लाइट डाली जा रही थी। काम खत्म करने के बाद नागेश्वर अपने घर भक्तूपुर आ रहे थे। उसी समय परेवा गांव के रहने वाले सुरेंद्र खलीलाबाद से अपने घर आ रहे थे। बताया जाता है कि अचानक झपकी आने से उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए नागेश्वर के ऊपर चढ़ गई। शोर सुनकर मकान पर काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और घायल नागेश्वर को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
नागेश्वर की दो पुत्रियां और एक पुत्र है। अपने परिवार में वही एक मात्र कमाने वाले व्यक्ति थे। रात में शव लेकर लोग जिला अस्पताल से उनके पैतृक गांव भक्तूपुर आ गए। सुबह मौके पर चौकी प्रभारी कुदरहा अरविंद यादव और थानाध्यक्ष ब्रजेंद्र पटेल पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। चौकी प्रभारी ने बताया कि परिवार जनों की तहरीर पर सुरेंद्र ग्राम परेवा थाना लालगंज के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है।