{"_id":"5a95a9814f1c1bfe7e8b800e","slug":"a-woman-hanged","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद कमरे में फंदे से लटकी मिली विवाहिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद कमरे में फंदे से लटकी मिली विवाहिता
basti
Updated Wed, 28 Feb 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
अपराध्ा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कप्तानगंज। बंद कमरे में एक विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना सोमवार रात को हुई। विवाहिता के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर उचित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।
पुलिस के मुताबिक सोनहा क्षेत्र के गोरखल निवासी सीताराम ने बेटी उर्मिला (30) की शादी 10 साल पहले अशोक पुत्र परशुराम निवासी रैकवार कुसुमभीटी थाना कप्तानगंज के साथ की थी। पति-पत्नी में आपसी समझ थी। करीब डेढ़ साल पहले उर्मिला को एक बच्ची पैदा हुई थी जो अब नहीं है। लोगों के मुताबिक इसी कारण से परिवार के लोग दुखी रहते थे। सोमवार देर शाम पति अशोक कुमार अपनी मां एवं बहन के साथ किसी काम से बाजार गए थे। घर में उर्मिला अकेली थी। देेेर शाम जब सभी लोग लौटे दरवाजा बंद मिला। कई बार आवाज देने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो अनहोनी की आशंका में दरवाजा तोड़ा गया। अंदर साड़ी के फंदे से उर्मिला की लाश छत के कुंडे लटकी दिखी। इसे देखकर परिवार के होश उड़ गए। गांव के लोग भी जुट गए और सूचना मायके वालों को दी। करीब एक घंटे में पहुंचे पिता और अन्य लोगों ने उर्मिला की लाश उतारकर चारपाई पर कर दी। सूूचना पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उर्मिला के पिता सीताराम ने कप्तानगंज पुलिस को तहरीर दी लेकिन किसी को आरोपी नहीं बनाया है। तहरीर में कहा है कि उचित कार्रवाई की जाए। थानाध्यक्ष रोहित प्रसाद ने बताया कि तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।