{"_id":"68911aa8c17784941a028898","slug":"a-woman-died-due-to-electric-shock-while-removing-the-fan-wire-basti-news-c-207-1-sgkp1006-141437-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पंखे का तार हटाते समय करंट लगने से महिला की मौतं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पंखे का तार हटाते समय करंट लगने से महिला की मौतं
Tue, 05 Aug 2025 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 05 Aug 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
बनकटी। लालगंज थानाक्षेत्र के रमपुरवा गांव में पंखे का तार हटाते समय करंट लगने से 47 वर्षीय महिला की मौत हो गई। जिंदा होने की उम्मीद में परिवार के लोग पीएचसी बनकटी ले गए। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, सोमवार दोपहर बाद लालगंज थानाक्षेत्र के रमपुरवा की 47 वर्षीय चंदा देवी पत्नी उद्धव श्याम गुप्ता दोपहर बाद करीब ढाई बजे बरामदे की सफाई कर रही थीं। कमरे में स्टैंड फैन चल रहा था। परिवार के लोगों ने बताया कि सफाई के दौरान चंदा देवी पंखे का तार हटाने लगीं। जिस जगह उसने तार पकड़ा, वहां तार कटा था। करंट लगने से वह छटपटाने लगी तो मौके पर मौजूद पड़ोस के 17 वर्षीय लाल बिहारी ने छुड़ाने का प्रयास किया लेकिन करंट के झटके से वह भी दूर जा गिरा और शोर मचाने लगा। आसपास के लोग बोर्ड से प्लग निकालकर चंदा देवी को सीएचसी ले गए। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पति व तीन बच्चों सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
प्रभारी निरीक्षक लालगंज शशांक शेखर राय ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवादव