फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   a student was died in accidents

कंटेनर की चपेट में आकर छात्र की मौत

Wed, 20 Jul 2022 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
a student was died in accidents
कंटेनर की चपेट में आकर छात्र की मौत
विज्ञापन

- आक्रोशित भीड़ ने फोरलेन पर आधे घंटे तक लगाया जाम
- मुंडेरवा थाना क्षेत्र के खझौला गांव के पास मंगलवार को हुआ हादसा
- धान की सिंचाई के लिए डीजल लेकर साइकिल से लौट रहा था द्वारिका
- शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में पढ़ता था द्वारिका चौधरी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। गोरखपुर-लखनऊ फोरलेन पर मुंडेरवा थाना क्षेत्र के खझौला गांव के पास मंगलवार सुबह धान के खेत की सिंचाई के लिए पेट्रोल पंप से डीजल लेकर साइकिल से लौट रहे इंटरमीडिएट के छात्र को बेकाबू कंटेनर ने चपेट में ले लिया। जिससे मौके पर ही छात्र की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित भीड़ ने बस्ती-गोरखपुर मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। घटनास्थल पर सीओ रुधौली अंबिका व थाना प्रभारी मुंडेरवा राधेश्याम राय पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। इस दौरान फोरलेन पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। घटना के बाद कंटेनर लेकर भाग रहे चालक को वाहन सहित पुलिस ने पकड़ लिया।
मुंडेरवा थाने के खझौला निवासी द्वारिका प्रसाद चौधरी (19) पुत्र परशुराम चौधरी राजकीय इंटर कॉलेज बस्ती में इंटर का छात्र था। पुलिस के मुताबिक धान की फसल की सिंचाई के लिए परशुराम चौधरी ने एक कुंटल गेहूं बेचकर अपने बेटे द्वारिका प्रसाद को डीजल लाने के लिए भेजा। गांव से कुछ ही दूरी पर स्थित पेट्रोलपंप से वह डीजल लेकर घर लौट रहा था। करीब सौ मीटर आने पर गोरखपुर की तरफ जा रहे कंटेनर ने उसे चपेट में ले लिया। सीओ रुधौली अंबिका राम ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर कंटेनर चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

पंपिंग सेट स्टार्ट करते समय घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
छावनी थाना क्षेत्र के सांड़पुर गांव की घटना
स्टार्ट करते समय कपलिंग टूटने से हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र के सांड़पुर गांव में धान की रोपाई के लिए पंपिंग सेट की हैंडल मारते समय कपिलंग टूटने से घायल हुए 18 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मंगलवार सुबह मौत हो गई। सोमवार को पिंटू यादव पुत्र राजाराम यादव निवासी सांड़पुर बछईपुर स्कूल के पास स्थित धान के खेत की सिंचाई के लिए पंपिंग सेट चालू कर रहा था। बताया जा रहा है कि हैंडिल लगाते समय इंजन की कपलिंग टूटकर पिंटू के सिर पर जा लगी। वह बेहोश होकर मौके पर गिर पड़ा। खेत में काम कर रहे मजदूर यह देखकर दौड़े और परिवार के लोगों को सूचना दी। परिवार के लोग उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत ले गए। जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला चिकित्सालय अयोध्या रेफर कर दिया। वहां से लखनऊ पीजीआई ले जाया गया। जहां मंगलवार सुबह इलाज के दौरान पिंटू की मौत हो गई। पिंटू दो भाइयों में सबसे बड़ा था। घटना की जानकारी होने पर पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मंगलवार दोपहर परिवार के लोगों ने सरयू घाट पर दाह संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed