{"_id":"6805491cd5eda3a27e07ca87","slug":"a-shopkeeper-beat-up-a-young-man-for-rs-20-basti-news-c-207-1-sgkp1006-135291-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: 20 रुपये के लिए दुकानदार ने युवक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: 20 रुपये के लिए दुकानदार ने युवक को पीटा
Mon, 21 Apr 2025 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 21 Apr 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज/ छावनी। छावनी थाना क्षेत्र के राम जानकी मार्ग पर रामरेखा गांव के निकट रविवार को लेनदेन के विवाद में मनबढ़ किस्म के दुकानदार ने युवक की पिटाई कर दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है।छावनी थाना क्षेत्र के रामरेखा (अमोढ़ा) निवासी सुरेंद्र कुमार गांव की सड़क पर स्थित एक किराने की दुकान से काफी दिनों से सामान खरीदते आ रहे हैं। सुरेंद्र के मुताबिक हिसाब में 20 रुपये का अंतर आ रहा था। इसी बात पर कहासुनी दुकानदार से कहासुनी हो गई। दुकानदार और उसके परिवार के लोग उग्र हो गए।
लाठी-डंडे से सुरेंद्र पर हमला कर दिया। उन्हें काफी चोटें आई हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलावस्था में सुरेंद्र सीएचसी विक्रमजोत में भर्ती कराया है। थानाध्यक्ष छावनी जनार्दन प्रसाद ने बताया कि तहरीर के आधार पर दुकानदार किस्मत अली एवं अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद