फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A glimpse of Makhauda Dham will be seen at the railway station

Basti News: रेलवे स्टेशन पर दिखेगी मखौड़ा धाम की झलक

Sun, 31 Dec 2023 10:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 31 Dec 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
A glimpse of Makhauda Dham will be seen at the railway station
मखौड़ा धाम 
बस्ती। अमृत भारत स्टेशन योजना में चयनित बस्ती रेलवे स्टेशन पर अब भगवान राम से जुड़े मखौड़ा धाम की झलक दिखेगी। यहां पर राजा दशरथ ने पुत्रेष्ठ यज्ञ कराया था। स्टेशन को चमकाने का कार्य इसी माह से चालू होने की उम्मीद है। इस पर करीब 17.98 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर पुराने एफओबी को नया स्वरूप देकर 12 फीट, फुट ओवरब्रिज (एफओबी) का निर्माण कराया जाएगा। पश्चिमी छोर पर नया एफओबी बनेगा, ताकि यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित की जा सके। वर्तमान में रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर एक एफओबी के अलावा अधूरा यात्री छाजन बनाया गया है। प्लेटफार्म नंबर दो पर पुराना छोटी गिट्टी व कोलतार का प्लेटफार्म है। दो नंबर प्लेटफार्म पर यात्री सुविधाओं का अभाव है। ऐसे में यात्रियों का परेशानी का सामना करना पड़ता है। धूप और बारिश मुसीबत बन जाती है।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय के इस स्टेशन पर हर दिन करीब 15 हजार यात्री आते -जाते हैं। यात्रियों का कहना है कि स्टेशन पर सुविधओं के विस्तार से लाभ मिलेगा। बस्ती रेलवे स्टेशन के सुंदरीकरण का कार्य आने वाले 50 वर्ष की आवश्यकताओं को देखते हुए किया जाएगा। पुराने एफओवी का चौड़ीकरण व नए एफओबी का निर्माण होगा। मास्टर प्लान के मुताबिक स्थानीय कला-संस्कृति को शामिल करते हुए मुख्य प्रवेश द्वार का सुंदरीकरण, प्लेटफार्म सरफेश का अपग्रेडेशन, उन्नत किस्म की लाइटिंग, कोच गाइडेंस सिस्टम, ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड, यात्रियों को धूप एवं वर्षा से बचाने के लिये प्लेटफार्म संख्या-4 पर 2बे के प्लेटफार्म छाजन का प्रावधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लेटफार्म के सतह में सुधार किया जा रहा है, जिसके तहत प्लेटफार्म सतह ग्रेनाइट स्टोन लगाये जाने का कार्य चल रहा है। स्टेशन भवन के आंतरिंक हिस्से में सुधार एवं नवीनीकरण का कार्य किया जा रहा है। स्टेशन भवन के बाह्य स्वरूप को आकर्षक रूप दिया जाएगा । बस्ती स्टेशन के सरकुलेटिंग एरिया का विस्तार एवं विकास किया जाएगा। सरकुलेटिंग एरिया में पानी निकास के प्रबंध को बेहतर बनाया जाागा । एप्रोच रोड का निर्माण किया जाएगा। भविष्य में आने वाली चुनौतियों से निपटने के क्रम में स्टेशनों के पुनर्विकास के साथ ही नई लाइन निर्माण, दोहरीकरण, तीसरी लाइन निर्माण, समपारों पर एलएचएस अथवा आरओबी का निर्माण प्राथमिकता पर किया जा रहा है।


..
कोट



स्टेशन को विकसित करने के लिए 19.98 करोड़ रुपये खर्च किए जाने को स्वीकृति मिल चुकी है। यात्री सुविधाओं की कमी से जूझ रहे इस स्टेशन को नए कलेवर में लाने के लिए रेलवे ने सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। जनवरी में इस पर काम भी शुरू हो जाएगा।

पंकज सिंह, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed