{"_id":"65f3748626212ed7e6020514","slug":"a-dozen-holi-special-trains-will-run-basti-news-c-207-1-sgkp1006-113013-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: एक दर्जन चलेंगी होली स्पेशल ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: एक दर्जन चलेंगी होली स्पेशल ट्रेनें
Fri, 15 Mar 2024 03:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 15 Mar 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
होली पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने स्पेशल ट्रेन चलाने का लिया निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। नियमित एक्सप्रेस ट्रेनों मेंं होली त्योहार के चलते टिकट फुल हो चुके हैं। ऐसे में भीड़ को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने बड़े शहरों से घर आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए एक दर्जन होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। पहली होली स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को गोरखपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक विशेष स्पेशल ट्रेन चलेगी। इसके अलावा कई अन्य स्पेशल ट्रेनेंं भी चलाई जाएंगी।
होली के चलते दिल्ली, मुंबई, गुजरात, चंडीगढ़, अमृतसर, आनंद विहार जैसे बड़े शहरों से बस्ती-गोरखपुर आने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों में 150 से 200 के बीच वेटिंग चल रही है। लोगों को कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है। होली में घर आने की सोच रहे लोगों को अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। रेलवे बोर्ड ने उनकी समस्या को देखते हुए दर्जन भर होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
25 मार्च से दिल्ली-बरौनी होली स्पेशल ट्रेन चलेगी। 29 मार्च को चंडीगढ़-गोरखपुर एक्सप्रेस, 22 मार्च से गोरखपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, 25 मार्च को आनंद विहार-सहरसा एक्सप्रेस, 20 मार्च से गोरखपुर से अमृतसर, 26 मार्च से आनंद विहार-जोगबनी एक्सप्रेस, 22 मार्च से दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस व दिल्ली-सीतामढ़ी एक्सप्रेस, 30 मार्च से एक अप्रैल तक छपरा-सिकंदराबाद एक्सप्रेस, 23 मार्च से गोरखपुर-महबूबनगर एक्सप्रेस और 21, 23, 25, 27, 28 मार्च को गोमती नगर-छपरा होली स्पेशल ट्रेन चलेगी। होली स्पेशल ट्रेनों में यात्रियों की सुविधा के लिए हर तरह के कोच लगाए गए हैं।
विज्ञापन
...
कोट
त्योहार के चलते एक्सप्रेस ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे बोर्ड की ओर से लगभग सभी प्रमुख बड़े स्टेशनों से होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। स्पेशल ट्रेनों के चलने से बड़े शहरों से घर आने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
-पंकज कुमार सिंह, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर