फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A crook carrying a stolen bike arrested

चोरी की बाइक लेकर जा रहा बदमाश गिरफ्तार

Thu, 10 Sep 2020 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
A crook carrying a stolen bike arrested
चोरी की बाइक लेकर जा रहा बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

बस्ती। अयोध्या से चोरी हुई बाइक लेकर जा रहे बदमाश को कलवारी थाने व स्वॉट टीम की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से तमंचा भी बरामद किया गया है।
सीओ कलवारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी इंद्रमणि तिवारी निवासी ग्राम पूरे ओरीराय थाना दुबौलिया के खिलाफ अयोध्या कोतवाली के साथ ही बस्ती के कोतवाली, दुबौलिया और कलवारी में आपराधिक मुकदमे पंजीकृत हैं। चोरी के मामले में वांछित चल रहे इंद्रमणि को स्वॉट व कलवारी थाने की टीम ने शिवपुर तिराहे के पास से पकड़ा है। उसके पास से बरामद बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट मिला है। तलाशी में 315 बोर का तमंचा व दो कारतूस बरामद हुआ है। सीओ ने बताया कि इंद्रमणि के खिलाफ 2018 में थाना कोतवाली अयोध्या में वाहन चोरी का केस दर्ज है। 2018 में ही पुरानी बस्ती थाने और 2007 में दुबौलिया में मुकदमा दर्ज हुआ था।
विज्ञापन

इस टीम को मिली कामयाबी
टीम में थानाध्यक्ष कलवारी विंदेश्वरीमणि त्रिपाठी, स्वॉट प्रभारी राजकुमार पांडेय, एसआई राकेश मिश्रा, स्वॉट के कांस्टेबल मनोज राय, मनींद्र प्रताप चंद, अभिषेक तिवारी, देवेंद्र निषाद, थाने के सिपाही ईश्वर चंद व नंदलाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed