फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   9,062 students to receive scholarships; 2.15 crore sanctioned.

Basti News: 9062 विद्यार्थियों को मिलेगी छात्रवृत्ति, 2.15 करोड़ रुपये स्वीकृत

Mon, 05 Oct 2026 01:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
9,062 students to receive scholarships; 2.15 crore sanctioned.
बस्ती। पूर्वदशम (कक्षा नौ-दस) और दशमोत्तर (कक्षा 11-12) छात्रवृत्ति योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में जिले के 9062 पात्र विद्यार्थियों को प्रथम चरण में 2.15 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति दी गई है। शनिवार को जीआईसी के बहुउद्देशीय सभागार में छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाणपत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

शासन स्तर पर आयोजित कार्यक्रम के क्रम में जिले के विद्यालयों और शिक्षण संस्थानों में भी पात्र विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। जिला समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रेखा गुप्ता और जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र दिए गए।
विज्ञापन

योजना के तहत कक्षा 10 में अनुसूचित जाति के 1323 विद्यार्थियों को 18.52 लाख, सामान्य वर्ग के 464 विद्यार्थियों को 13.92 लाख, जबकि कक्षा 12 में अनुसूचित जाति के 1033 विद्यार्थियों को 11.99 लाख और सामान्य वर्ग के 422 विद्यार्थियों को 12.40 लाख रुपये दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह कक्षा 10 के अन्य पिछड़ा वर्ग के 2838 विद्यार्थियों को 63.85 लाख और कक्षा 12 के 2310 विद्यार्थियों को 73.69 लाख रुपये मिले हैं। अल्पसंख्यक वर्ग में कक्षा 10 के 391 विद्यार्थियों को 11.73 लाख और कक्षा 12 के 281 विद्यार्थियों को 8.97 लाख रुपये का भुगतान किया गया है।

इस प्रकार प्रथम चरण में कुल 9062 विद्यार्थियों को 215.07 लाख रुपये यानी करीब 2.15 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति दी गई है। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed