{"_id":"6b0b3667c48137f6c70de36c","slug":"divisional-commissioner-takes-a-strict-stance-on-sluggishness-in-voter-list-revision-blos-found-lacking-both-identity-cards-and-registers-basti-news-c-207-1-bst1005-172959-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मतदाता पुनरीक्षण में सुस्ती पर मंडलायुक्त सख्त, बीएलओ के पास पहचान पत्र न रजिस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मतदाता पुनरीक्षण में सुस्ती पर मंडलायुक्त सख्त, बीएलओ के पास पहचान पत्र न रजिस्टर
विज्ञापन
बस्ती। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान (एसएसआर-2027) में लापरवाही सामने आने पर मंडलायुक्त वैभव श्रीवास्तव ने नाराजगी जताई। शनिवार को उन्होंने जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्स्ना के साथ जिले के नौ बूथों का निरीक्षण किया। कई बूथों पर फार्म-6, 7 और 8 की संख्या कम मिली। वहीं, बीएलओ के पास पहचान पत्र और कार्यों का रजिस्टर तक नहीं था। प्रचार-प्रसार के लिए बैनर और फ्लेक्स भी नहीं लगाए गए थे।
मंडलायुक्त ने बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र के गांधीकला भवन स्थित बूथ संख्या 129 से 133 का निरीक्षण किया। यहां पांचों बूथों के बीएलओ एक साथ बैठे मिले। किसी के पास पहचान पत्र और बीएलओ रजिस्टर नहीं था। इस पर उन्होंने निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी प्रमोद कुमार को सभी बीएलओ के लिए बूथवार बैठने की व्यवस्था कराने और पहचान पत्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बीएलओ पहचान पत्र धारण करें, ताकि मतदाता आसानी से उनकी पहचान कर सकें।
इसके बाद उन्होंने प्राथमिक विद्यालय बैरिहवां के बूथ संख्या 124, 125 और 126 का जायजा लिया। बूथ संख्या 124 की बीएलओ चंद्रकला के कार्यों पर संतोष जताते हुए उनकी सराहना की। हालांकि, इन बूथों पर भी 17 नवंबर से अब तक फार्म-6 की संख्या कम मिली। कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय कप्तानगंज-द्वितीय स्थित बूथ संख्या 299 और 300 पर भी यही स्थिति मिली।
विज्ञापन
मंडलायुक्त ने अधिकारियों को नए मतदाताओं के पंजीकरण में तेजी लाने और फार्म-6, 7 व 8 की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके लिए जनप्रतिनिधियों और संभ्रांत नागरिकों का सहयोग लेने को कहा। साथ ही सभी बीएलओ को रजिस्टर और पहचान पत्र उपलब्ध कराने तथा व्यापक प्रचार-प्रसार कराने की हिदायत दी।
उधर, जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्स्ना ने विशेष अभियान दिवस पर रुधौली विधानसभा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय दसिया स्थित बूथ संख्या 287, 288, 289 और 290 का निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ से नए मतदाताओं के पंजीकरण, नाम संशोधन और अन्य प्रक्रियाओं की जानकारी ली।
डीएम ने एक जनवरी 2027 को अर्हता तिथि मानते हुए 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं और अब तक मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं करा सके पात्र नागरिकों के फार्म-6 भरवाने पर जोर दिया। उन्होंने फार्म-7 और 8 से संबंधित प्रक्रियाएं भी नियमानुसार पूरी करने के निर्देश दिए। कहा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।
निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त न्यायिक सुरेंद्र प्रसाद यादव, अपर आयुक्त प्रशासन मनोज कुमार तिवारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बस्ती सदर प्रमोद कुमार, हर्रैया के प्रद्युम्न कुमार और कप्तानगंज के शशि बिंद कुमार द्विवेदी मौजूद रहे।