{"_id":"6b0b3639f489b737fb0d2dda","slug":"youth-arrested-with-stolen-bike-clue-obtained-from-cctv-basti-news-c-207-1-bst1001-172977-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार, सीसीटीवी से मिला सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार, सीसीटीवी से मिला सुराग
विज्ञापन
बस्ती। रुधौली पुलिस ने शनिवार को मुड़ियार नहर के पास से चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि सिद्धार्थनगर जिले के शिवनगर डिड़ई थाना क्षेत्र के लेहड़ा गांव निवासी शैलेष कुमार की बाइक 26 नवंबर को रुधौली कस्बे में देशी शराब की दुकान के सामने से चोरी हो गई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर एक युवक बाइक ले जाते हुए दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई।
शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मुड़ियार नहर के पास घेराबंदी की। इसी दौरान बाइक लेकर पहुंचे युवक को पकड़ लिया गया। उसकी पहचान मुड़ियार वार्ड नंबर 11 निवासी असवाली उर्फ अश्वनी (28) के रूप में हुई। उसके पास से चोरी की हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक (यूपी 58 जेड 8336) बरामद हुई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शिवकुमार यादव शामिल रहे।