{"_id":"623f55785d4ae2466958463a","slug":"9-bigha-wheat-crop-fired-basti-news-gkp431186776","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपडेट,,शार्ट सर्किट से चार बीघा गेहूं की फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपडेट,,शार्ट सर्किट से चार बीघा गेहूं की फसल जली
विज्ञापन
शार्ट सर्किट से 9 बीघा गेहूं की फसल राख
बस्ती / विक्रमजोत। जिले के तीन अलग-अलग स्थानों पर शनिवार को लगी आग में नौ बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। नगर थाना क्षेत्र के ग्राम बक्सर में एक बीघा तो लालगंज थाना क्षेत्र के जमराव गांव में तीन बीघा गेहूं की फसल नष्ट हुई है।विक्रमजोत के छावनी थाना क्षेत्र के अमोड़ा गांव में आठ किसानों की करीब पांच बीघा गेहूं की फसल जल गई। यह घटना बिजली की शॉट सर्किट से हुई।
उधर, बक्सर गांव के ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार को दिन में बिजली की शार्ट सर्किट से गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई, जब तक वह कुछ समझ पाते तब पछुआ हवा के झोकों से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग लग जाने के कारण काफी नुकसान हुआ। इसमें गांव निवासी रामसेवक के गेहूं की एक बीघा फसल नष्ट हो गई। अग्निशमन विभाग के मौके पर पहुंचने से पहले आग पर काबू पा लिया गया। वहीं, लालगंज थाना क्षेत्र के जमराव ग्राम सभा के बेलगड़ी सीवान में शनिवार दोपहर में बिजली के शार्ट सर्किट से लगभग तीन बीघा गेहूं जलकर राख हो गई जिसमें सोहरत चौधरी, राम वृक्ष चौरसिया का गेहूं का फसल नष्ट हुई है। सूचना के काफी देर बाद फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची, लेकिन तब तक आग बुझ चुकी थी।