{"_id":"63ed22f3ea7a328df800baa4","slug":"87248-students-will-appear-in-152-centers-basti-news-c-7-1-54904-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: 152 केंद्रों पर सीसीटीवी की निगहबानी में 87248 छात्र-छात्राएं देंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: 152 केंद्रों पर सीसीटीवी की निगहबानी में 87248 छात्र-छात्राएं देंगे परीक्षा
Wed, 15 Feb 2023 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 15 Feb 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी, जिले को चार जोन और 22 सेक्टर में बांटा गया
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। यूपी बोर्ड परीक्षा आज बृहस्पतिवार से शुरू हो रही है, इसके लिए तैयारी पूरी हो गई है। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए जिले को चार जोन और 22 सेक्टर में विभाजित किया गया है। प्रत्येक जोन और सेक्टर में मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इसके अलावा 152 परीक्षा केंद्रों पर भी स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। साथ ही अन्य 16 अधिकारियों को रिजर्व स्टाफ के रूप में रखा गया है। तीन परीक्षा केंद्रों पर प्रशासन की विशेष नजर रहेगी।
जिले में 401 विद्यालय यूपी बोर्ड से संचालित होते है। बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 87248 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिसमें हाईस्कूल में 45640 तथा इंटरमीडिएट में 41608 परीक्षार्थी शामिल होंगे। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी व राउटर (इंटरनेट उपकरण) लगाए गए हैं, जो कि हर गतिविधि पर नजर रखेगी। सुरक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। परीक्षा केंद्र के सौ मीटर के दायरे में किसी भी बाहरी व्यक्ति का आना-जाना प्रतिबंधित रहेगा। प्रत्येक कक्ष में दो कक्ष निरीक्षक लगाए जाएंगे। कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी के लिए बेसिक व माध्यमिक शिक्षा के करीब 32 सौ शिक्षक लगाए गए हैं। स्टेटिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में ही डबल लॉक से प्रश्नपत्रों को बाहर निकाला जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
परीक्षा की निगरानी
नकल रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों पर वाइस रिकाॅर्डर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही डीवीआर राउटर डिवाइस एवं हाईस्पीड इंटरनेट कनेक्शन की व्यवस्था की गई है। परीक्षा केंद्रों की मॉनिटरिंग जिला मुख्यालय के साथ लखनऊ से भी किया जाएगा। तीन परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए एसटीएफ व एलआईयू की विशेष नजर रहेगी।

प्रश्नपत्रों की विशेष सुरक्षा
बोर्ड परीक्षा में परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्रों की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पहली बार प्रधानाचार्य कक्ष से अलग सुरक्षित कक्ष में डबल लॉक अलमारी में प्रश्नपत्रों को रखने की व्यवस्था की गई है। जहां 24 घंटे सीसीटीवी की नजर रहेगी। प्रश्नपत्रों के लिफाफों के रखरखाव एवं उन्हें खोले जाने के लिए केंद्र व्यवस्थापक, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट को संयुक्त रूप से जिम्मेदारी दी गई है। वहीं उत्तर पुस्तिकाओं की शुचिता एवं सुरक्षा को देखते हुए इस बार सिलाई युक्त उत्तर पुस्तिका है और उस पर क्यूआर कोड लगा है।

इन हेल्पलाइन नंबरों पर करें शिकायत
परीक्षार्थियों और लोगों की शिकायतों के निस्तारण के लिए डीआईओएस कार्यालय पर कंट्रोल रूम बनाया गया है, इसके लिए दो हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। परीक्षार्थियों, अभिभावकों और लोगों की मदद के लिए 05542281167 व्हाट्सएप नंबर 9451177920 जारी किया गया है। बृहस्पतिवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल के हिंदी और इंटर के सैन्य विज्ञान, जबकि द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट के हिंदी विषय की परीक्षा होगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
डीआईओएस डीएस यादव ने बताया कि सभी तैयारी पूरी हो गई है। सभी केंद्र व्यवस्थापक प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों के बैठने, पार्किंग, पेयजल, प्रकाश व शौचालय का व्यवस्था सुचारु रूप से कर दी गई है। कहीं से कोई शिकायत मिलने पर केंद्र व्यवस्थापक जिम्मेदार होगें।