{"_id":"62e5841f2965793a97096445","slug":"79-got-employment-in-rojgar-mela-basti-news-gkp445510720","type":"story","status":"publish","title_hn":"अप्रेंटिसशिप व रोजगार मेले में 79 आईटीआई प्रशिक्षुओं को मिला रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अप्रेंटिसशिप व रोजगार मेले में 79 आईटीआई प्रशिक्षुओं को मिला रोजगार
विज्ञापन
आईटीआई परिसर में आयोजित रोजगार व अप्रेंटिसशिप मेले का निरीक्षण करते सेवा योजन अधिकारी। संवाद
- फोटो : BASTI
अप्रेंटिसशिप व रोजगार मेले में 79 आईटीआई प्रशिक्षुओं को मिला रोजगार
बस्ती। कटरा स्थित नोडल राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर में शनिवार को अप्रेंटिसशिप व रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें करीब 250 आईटीआई प्रशिक्षुओं ने हिस्सा लिया। तीन कंपनियों ने साक्षात्कार के आधार पर 79 प्रशिक्षुओं का चयन किया।
सहायक निदेशक सेवायोजन ने बताया कि आईटीआई व सेवायोजन विभाग के संयुक्त प्रयास से अप्रेंटिसशिप एवं रोजगार मेला आयोजित किया गया। बताया कि प्रशिक्षुओं को रोजगार व अप्रेंटिसशिप के लिए भटकने की जरूरत नहीं है। कैंपस प्लेसमेंट के जरिए युवाओं को आसानी से रोजगार दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।
आईटीआई प्रधानाचार्य ने बताया कि तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर युवा बेहतर भविष्य की राह चुन सकते हैं। रोजगार मेले में 140 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ब्राइट फ्यूचर, होली हर्बस व वाल्क्रो इंटरनेशनल कंपनी ने हिस्सा लिया। साक्षात्कार के आधार पर प्रशिक्षुओं का चयन किया गया। चयनित प्रशिक्षुओं को आठ से 15 हजार रुपये मानदेय पर रोजगार मिला।
विज्ञापन
इस मौके पर जिला सेवायोजन अधिकारी, प्लेसमेंट प्रभारी अश्विनी कुमार दूबे, अप्रेंटिसशिप प्रभारी उमारमण त्रिपाठी, मंगलमूर्ति पाठक, नंद मोहन सिंह, राजेश कुमार उपाध्याय, दयाशंकर मौर्या, सिद्धेश, हरि किशोर पांडेय, राजेश पांडेय आदि मौजूद रहे।