फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   6624 candidates will appear for NEET exam today at 19 centres in the district.

Basti News: जिले के 19 केंद्रों पर आज 6624 परीक्षार्थी देंगे नीट की परीक्षा

Sun, 03 May 2026 12:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
6624 candidates will appear for NEET exam today at 19 centres in the district.
बस्ती। नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट-यूजी) 2026 की परीक्षा रविवार को जिले के 19 केंद्रों पर होगी। कुल 6624 परीक्षार्थी शामिल होंगे। हर केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, जिसमें जोनल, सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। शनिवार को दिनभर अधिकारी तैयारियों में जुटे रहे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से रविवार को आयोजित नीट (यूजी)-2026 की प्रवेश परीक्षा जिले के 19 केंद्रों पर होगी। शुचितापूर्ण माहौल में नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए हर केंद्र पर जोनल, सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। एक पाली में परीक्षा निपटाई जाएगी। इसके लिए केंद्रों पर श्री लेयर सुरक्षा घेरा बनाया गया है। केंद्र के मुख्य गेट पर सघन तलाशी के बाद ही अभ्यर्थियों को कक्ष में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। जिले में नीट परीक्षा को लेकर 19 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर कुल 6624 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक निर्धारित है। डीएम कृत्तिका ज्योत्सना के अनुसार, देशराजनारंग इंटर कॉलेज वाल्टरगंज, शिवहर्ष किसान इंटर कॉलेज बस्ती, इंदिरागांधी इंटर कॉलेज कप्तानगंज, गन्ना विकास इंटर कॉलेज मुंडेरवा, श्रीकृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज बस्ती, शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज बस्ती, महिला महाविद्यालय बस्ती, खैर इंटर कॉलेज बस्ती, बेगमखैर गर्ल्स इंटर कॉलेज बस्ती, एपीएन पीजी कॉलेज बस्ती और जीआरएस सक्सेरिया इंटर कॉलेज बस्ती में 384-384 परीक्षार्थी, श्रीहंसराजलाल इंटर कॉलेज गनेशपुर में 480, पीएम-श्री केंद्रीय विद्यालय गनेशपुर रोड व किसान इंटर कॉलेज मरहा कटया बस्ती में 360-360, श्रीकृष्ण कुमारी पांडेय गर्ल्स इंटर कॉलेज, श्री श्याम बहादुर आर्य कन्या इंटर कॉलेज बस्ती, श्रीशिवमोहननाथ पांडेय किसान जनता इंटर कॉलेज नगर बाजार, कृषक इंटर कॉलेज बेलाड़ी, औद्योगिक विकास इंटर कॉलेज बिहरा बाजार महराजगंज बस्ती में 240-240 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। डीएम ने बताया कि केंद्रवार व्यवस्था सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। नीट परीक्षा को सकुशल निपटाने के लिए एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान को नोडल बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed