{"_id":"5f81fafe8ebc3e9ba75c993a","slug":"614-complaints-received-in-electricity-corporation-s-camp-549-settled-basti-news-gkp368890739","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत निगम के शिविर में मिलीं 614 शिकायतें, 549 निस्तारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत निगम के शिविर में मिलीं 614 शिकायतें, 549 निस्तारित
विज्ञापन
कलवारी उपकेंद्र में महाशिविर का निरीक्षण करते मुख्य अभियंता।
- फोटो : BASTI
विद्युत निगम के शिविर में मिलीं 614 शिकायतें, 549 निस्तारित
बस्ती। 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्रों पर शनिवार को शिकायत निवारण महा शिविर का आयोजन हुआ जिसमें लगभग 614 शिकायतें प्राप्त हुईं। वहीं, तकरीबन 549 शिकायतें निस्तारित कर दी गईं। मुख्य अभियंता एआर सिंह व अधीक्षण अभियंता आरबी कटियार ने महा शिविरों का निरीक्षण कर मातहतों को आवश्यक निर्देश दिए।
मुख्य अभियंता ने बताया कि उन्होंने पुरानी बस्ती, कप्तानगंज, कलवारी, हर्रैया में लगे महा शिविरों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में सभी कर्मचारी उपस्थित और काम करते पाए गए। बताया कि विद्युत वितरण खंड प्रथम में 107 शिकायतें प्राप्त हुईं जिसमें 106 को मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इसी प्रकार वितरण खंड द्वितीय में 313 शिकायतें आईं। 285 मौके पर ही निस्तारित कर दी गईं। वितरण खंड तृतीय में सबसे कम महज 60 शिकायतें प्राप्त हुईं। 43 को मौके पर ही निस्तारण कर लिया गया। वितरण खंड हर्रैया में 134 शिकायतें प्राप्त हुईं और 115 का निस्तारण किया गया। उन्होंने बताया कि ज्यादातर शिकायतें गलत बिलिंग व मीटर खराबी की रहीं जिन्हें तत्काल निस्तारित कर दिया गया। शेष 65 शिकायतों में ज्यादातर लाइन से संबंधित है जिन्हें तत्काल निस्तारित नहीं किया जा सका। रविवार को शेष शिकायतें हर हाल में निस्तारित करने का निर्देश दिया गया है। बताया कि महा शिविर रविवार को सुबह 10 से शाम छह बजे तक चलेगा। जहां बिजली उपभोक्ता हर प्रकार की शिकायतें निस्तारित करा सकते हैं।
तीन लोगों पर बिजली चोरी का एफआईआर दर्ज
विद्युत वितरण खंड प्रथम (नगरीय) में शनिवार को बकाएदारों व बिजली चोरों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इसमें करीब 59 बकाएदारों की लाइन काटी गई। अधिशासी अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि अभियान अमहट, मालवीय रोड, बड़ेवन, बरगदवा, आवास विकास, अमरुतहिया आदि क्षेत्रों में चलाया गया। जांच में चार लोग कटिया डालकर बिजली चोरी करते पकड़े गए। चारों पर गिदही विद्युत थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। अभियान में करीब नौ लाख रुपये का बकाया भी वसूला गया। टीम में एसडीओ मनोज यादव, राम इकबाल, आशुतोष लाहिड़ी, जितेंद्र कुमार मौर्या, अभिषेक कुमार, अभिषेक चंद्र ओझा, हरिश्चंद्र आदि मौजूद रहे।