फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   3 hours pawer suply stop in Aandhi-Pani

आंधी के कारण ठप हुई बिजली आपूर्ति, तमाम जगह टूटे खंभे

Mon, 23 May 2022 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
3 hours pawer suply stop in Aandhi-Pani
आंधी-पानी में शहर में तीन घंटे गुल रही बिजली
विज्ञापन

बस्ती। आंधी के बाद सोमवार दिन में करीब तीन बजे बारिश हुई। आंधी के कारण तमाम जगह बिजली के खंभे टूटे। शहर में तीन बजे से छह बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। वहीं, खंभे टूटने से ग्रामीण क्षेत्रों में आपूर्ति का बुरा हाल है। हालांकि आपूर्ति बहाल करने के लिए बिजली कर्मी युद्धस्तर पर प्रयास करते रहे।
आंधी पानी के बाद लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली। लेकिन, वे बिजली के लिए सोमवार रात भर परेशान रहे। लोकल फाल्ट, इंसुलेटर पंक्चर, तार और खंभे टूटने बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शहर भर में तीन घंटे से अधिक आपूर्ति ठप रही। ग्रामीण क्षेत्रों में दो दर्जन से अधिक खंभे टूटने का अनुमान अधिकारियों ने व्यक्त किया है। महादेवा प्रतिनिधि के अनुसार मुंडेरवा मार्ग पर खड़ौहा गांव के पास आंधी के कारण बिजली लाइन पर पेड़ गिर गया जिससे चार खंभे टूट गए। बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार बानपुर देईसांड़ बानपुर मार्ग पर आंधी के कारण 11 केवी लाइन का खंभा टूटकर गिर गया। हर्रैया प्रतिनिधि के अनुसार विद्युत उपकेंद्र के बेलभरिया, केशवपुर, महराजगंज व छावनी फीडरों से आपूर्ति आंधी के कारण ठप हो गई। शाम छह बजे तक तहसील फीडर से भी आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

नुकसान का किया जा रहा है आकलन
अधीक्षण अभियंता आरबी कटियार ने बताया कि आंधी के कारण बड़ी संख्या में खंभे टूटे हैं। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। क्षेत्र में टीमें लगाई गई हैं जो पेट्रोलिंग कर फाल्ट दुरुस्त कर रही हैं। आंधी के कारण आपूर्ति सामान्य करने में कुछ समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंधी में पेड़ गिरने से महिला की मौत, बहू घायल
विक्रमजोत (बस्ती)। छावनी थाना क्षेत्र के सिटकहा पांडेय में सोमवार दोपहर बाद आई आंधी में छप्पर के बगल पेड़ गिरने से 74 वर्षीय वृद्धा कुमारी देवी पत्नी राम उजागिर व उनकी बहू रेनू गंभीर रूप से घायल हो गईं। आनन- फानन परिजन दोनों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत पहुंचे जहां कुमारी देवी की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल रेनू को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय, अयोध्या रेफर कर दिया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
------
हल्की बारिश से खुशगवार हुआ मौसम
बस्ती। जिले में तेज आंधी व हल्की बारिश से उमस भरी गर्मी से काफी हद तक लोगों को राहत मिली। लिहाजा जिले के मौसम खुशगवार हो गया। पूर्वानुमान के मुताबिक सोमवार दोपहर बाद तेज आंधी के साथ हल्की बारिश हुई। इससे जिले के तापमान में छह से सात डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई। वहीं, आगामी 48 घंटे में आंधी-बारिश का अनुमान व्यक्त किया गया है।

तेज हवाओं के कारण कई जगह पेड़ व डाल गिरने से आवाजाही में कुछ देर के लिए बाधा उत्पन्न हुई। बिजली के खंभे व तार गिरने से कुछ जगह आपूर्ति बाधित हो गई। गर्मी के सीजन की पहली बारिश होने से किसानों में खुश हैं। लेकिन, उनका कहना है कि इस बारिश का खेतों व फसलों पर कोई खास असर नहीं है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमागंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि अगले 48 घंटे में फिर से तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। सामान्य से तेज गति से पुरवा हवाएं चल सकती हैं। उधर, हर्रैया प्रतिनिधि के अनुसार पिछले कई दिनों से गर्मी से परेशान लोगों को थोड़ी राहत मिली। मगर विद्युत कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी थी। पिछले दो दिनों से मौसम में बदलाव का रुख दिख रहा था। गन्ने की फसल व धान की बुवाई की तैयारियों में जुटे किसानों को लाभ मिलेगा। आंधी के बाद विद्युत उप केंद्र से जुड़े बेलभरिया, केशवपुर, महराजगंज व छावनी फीडरों पर आपूर्ति बाधित हो गई है। समाचार लिखे जाने तक नगर पंचायत में भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed