{"_id":"667f2aff95df96d5370cee14","slug":"29-players-received-sports-kits-from-khelo-india-basti-news-c-207-1-sgkp1004-119546-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: 29 खिलाड़ियों को खेलो इंडिया से मिली खेल किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: 29 खिलाड़ियों को खेलो इंडिया से मिली खेल किट
Sat, 29 Jun 2024 02:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 29 Jun 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
स्टेडियम में खिलाड़ियों को वितरित किया गया खेल किट ।
स्टेडियम में खेलो इंडिया के तहत एथलेटिक्स का दिया जा रहा है प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। अमर शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को खेलो इंडिया प्रशिक्षण शिविर के 29 खिलाड़ियों को खेल किट वितरित की गई। मुख्य अतिथि राना दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि बीते पांच वर्षों में बड़ी संख्या में युवा खेलों से जुड़े हैं। तमाम खेलों में जिले के खिलाड़ियों ने ऊंचा मुकाम हासिल किया है। विशिष्ठ अतिथि सीआरओ संजीव ओझा ने कहा कि खेल गतिविधियां बढ़ाने पर सरकार विशेष ध्यान दे रही है।
क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों को एथलेटिक्स खेल की बारीकियां सिखाई जा रही हैं। खेलो इंडिया शिविर के तहत एथलेटिक्स का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें नियमित हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को शासन की ओर से खेल किट दी जाती है।
शुक्रवार को आदित्य कुमार, अनुभव तिवारी, अर्पित कुमार, आयुष्मान साहनी, जसवंत, ज्योति गुप्ता, काजल चौधरी, खुशी गुप्ता, महेक त्रिपाठी, महेश पाल, नैतिक गिरि, प्रमोद गिरि, प्रेरित कुमार, राहुल, राजवीर सिंह, रौनक कसौधन, संस्कार मिश्रा, सौरभ, सुजीत पुरी, ठाकुर सिंह, वैभव दुबे, विकास वर्मा, प्रशांत गिरि, मरियम खातून, सीमा कुरैशी, अमन चौधरी, सनावर खान, बृजेश यादव, विरेंद्र चौधरी को खेल किट दिया गया।
विज्ञापन
किट में जूता, रनिंग स्पाइक, ट्रेक शूट, रनिंग किट, मोजा, टी- शर्ट आदि शामिल है। मौके पर मंजीत सिरताज सिंह, प्रमोद कुमार जायसवाल, विकास सोनकर, अस्मिता गुप्ता, आशुतोष पांडेय, पंकज सिंह, मंसूर खान, मनोज सिंह, राकेश पांडेय आदि मौजूद रहे।