फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   25.58 lakh saplings will be planted in Van Mahotsav

Basti News: वन महोत्सव में रोपे जाएंगे 25.58 लाख पौधे

Thu, 22 Jun 2023 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 22 Jun 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
25.58 lakh saplings will be planted in Van Mahotsav
बस्ती। वर्ष 2023-24 में जनपद में 25.58 लाख पौधे रोपित किए जाएंगे। इसके लिए 26 विभागों को लक्ष्य सौंपा गया है। इसके मद्देनजर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में 1 से 7 जुलाई तक आयोजित होने वाले वन महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की गई। सीडीओ डा. राजेश कुमार प्रजापति ने संबंधित अधिकारियों को पौधारोपण के लिए स्थल चयन और गड्ढा तैयार कराने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

कहा कि समय रहते जिले की नर्सरियों से संपर्क करके फलदार एवं छायादार पौधे प्राप्त कर लिए जाए। उन्होंने बताया कि पर्यावरण विभाग 141000, ग्राम्य विकास 1505000, राजस्व 125000, पंचायती राज 152000, कृषि 293000, उद्यान विभाग का 185000 का सर्वाधिक लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार रेलवे 10000, उद्योग 12000, नगर विकास 17000, रेशम 22000, पशुपालन 6000, बेसिक शिक्षा 15000, माध्यमिक शिक्षा 9000, उच्च शिक्षा 14000, प्राविधिक शिक्षा 4000, गृह 4000 तथा स्वास्थ्य विभाग को 18000 पौधारोपण करना होगा। कहा कि 1 से 7 जुलाई तक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें लोगों को अधिक से अधिक पौधारोपण के लिए प्रेरित किया जाएगा। स्कूलों एवं कालेजों में वाद-विवाद, भाषा एवं चित्र प्रतियोगिता के साथ प्रभात फेरी एवं रैली का आयोजन होगा। प्रत्येक पौधे की आनलाइन फीडिंग और जीओ टैगिंग कराई जाएगी। प्रत्येक ग्राम पंचायत में ग्राम-1 बनेगा। इसके लिए अलग से भूमि चिह्नित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मनोरमा नदी के किनारे एवं प्रत्येक गोशाला में भी पौधारोपण किया जाएगा। डीएफओ नवीन कुमार शाक्य ने बताया कि वन विभाग की नर्सरियों में लगभग 60 लाख पौधे उपलब्ध है। कोई भी व्यक्ति मनपसंद फलदार एवं छायादार वृक्ष लेकर रोपित कर सकता है। इस मौके पर उप निदेशक कृषि अनिल कुमार, बीएसए डा. इंद्रजीत प्रजापति, डीआईओएस डीएस यादव, लीड बैंक मैनेजर आरएन मौर्या, संदीप वर्मा, मनीष कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed