फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   25 thousand reward crook arrested, shot in the leg

25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार,पैर में लगी गोली

Tue, 27 Jul 2021 10:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
25 thousand reward crook arrested, shot in the leg
25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
विज्ञापन

मुठभेड़ में शामिल सिपाही भी घायल, दोनों जिला अस्पताल में भर्ती
पैकोलिया थाने के कठौतिया मोड़ के पास हुई मुठभेड़
संवाद न्यूज एजेंसी
पैकोलिया (बस्ती)। जिले के पैकोलिया थाने के कठौतिया मोड़ के पास पुलिस, एसओजी टीम और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश घनश्याम सोनकर के पैर में गोली लगी है। घनश्याम अवैध शराब के कारोबार से जुड़ा है। बदमाश की तरफ से की गई फायरिंग में एक सिपाही भी घायल हो गया है। दोनों जिला अस्पताल में भर्ती हैं।

एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि परशुरामपुर थाने का निवासी बदमाश घनश्याम सोनकर पर नौ मुकदमे दर्ज हैं। बदमाश की मुठभेड़ पैकौलिया थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह व एसओजी टीम प्रभारी मृत्युंजय पाठक की संयुक्त टीम से हुई। उसके पास से अवैध असलहा भी बरामद किया गया है। इस बाबत एसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश का एक पूरा गिरोह है। जिसके तीन साथी पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजे जा रहे हैं। इसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की जा रही है। अपराध से अर्जित संपत्ति का पता लगाकर पुलिस उसे जब्त करने की कार्रवाई भी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed