{"_id":"6ab970f9b05b7169c0062407","slug":"20000-consumers-affected-by-storm-and-rain-basti-news-c-207-1-bst1005-167960-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: आंधी और बारिश से 20 हजार उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: आंधी और बारिश से 20 हजार उपभोक्ता परेशान
विज्ञापन
बस्ती। जिले में आंधी-बारिश के कारण बिजली व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। कलवारी, बभनान, कुदरहा और विक्रमजोत-छावनी क्षेत्रों में आपूर्ति प्रभावित है। इससे करीब 20 हजार उपभोक्ता पेयजल, घरेलू कामकाज और कारोबार की समस्याओं से जूझ रहे हैं।
शुक्रवार और शनिवार को आई आंधी से जिले में 50 से 60 बिजली के पोल टूट गए। कई स्थानों पर पेड़ गिरने से बिजली के तार भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। कलवारी क्षेत्र में सड़क किनारे के 30 फीसदी पोलों की मरम्मत हो चुकी है। हालांकि, गांवों के अंदर टूटे 70 फीसदी पोलों पर काम अभी बाकी है।
अवर अभियंता अमित कुमार श्रीवास्तव ने दो-तीन दिन में मरम्मत पूरी होने की उम्मीद जताई। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी। संवाद