{"_id":"69af2195f5ed85c37702617f","slug":"20-educational-organizations-formed-a-federation-on-the-issue-of-tet-basti-news-c-207-1-bst1001-154609-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: टेट के मुद्दे पर 20 शैक्षिक संगठनों ने बनाया महासंघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: टेट के मुद्दे पर 20 शैक्षिक संगठनों ने बनाया महासंघ
विज्ञापन
प्रेस क्लब सभागार में टेट के खिलाफ बैठक करते परिषदीय शिक्षक। संवाद
बस्ती। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक सोमवार को प्रेस क्लब सभागार में हुई। जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल की अगुवाई में परिषदीय शिक्षकों के लिए टेट परीक्षा की अनिवार्यता समाप्त किये जाने को लेकर निर्णायक संघर्ष का निर्णय लिया गया।
उन्होंने कहा कि टेट परीक्षा की अनिवार्यता के मुद्दे पर प्रदेश स्तर पर 20 शैक्षिक संगठनों का एक सामूहिक अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ का गठन किया गया है। इसके बैनर तले 9 मार्च से शिक्षक की पाती राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्य न्यायाधीश, मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष भारत और यूपी को पत्र भेजा जा रहा है। आंदोलन के दूसरे चरण में 13 अप्रैल को बैठक के बाद कंपनीबाग से डीएम कार्यालय तक मशाल जुलूस निकाला जाएगा।
तृतीय चरण में 3 मई को राजधानी लखनऊ में आयोजित महारैली में बस्ती के शिक्षक हिस्सा लेंगे और चौथे चरण में मानसून सत्र के दौरान दिल्ली में संसद भवन के घेराव का निर्णय लिया गया है। बैठक के उपरांत जिलाध्यक्ष की अगुवाई में शिक्षकों ने अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ की ओर से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भी कलेक्ट्रेट में पहुंचकर सौंपा गया। जिला प्रवक्ता सूर्य प्रकाश शुक्ल, तौव्वाब अली, अंबिका पांडेय, प्रमोद ओझा, अजय कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।