फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   2 Arrested

चोरी की बाइक व असलहा संग दो गिरफ्तार

Tue, 08 Feb 2022 12:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
2 Arrested
असलहा व चोरी की बाइक संग दो गिरफ्तार
विज्ञापन

बस्ती। सोनहा पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम ने चोरी के वाहन के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से एक देशी तमंचा भी बरामद किया गया है। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार की रात करीब करीब डेढ़ बजे संयुक्त टीम ने रुधौली मोड़ कस्बा भानपुर से दोनों को पकड़ लिया। उनकी निशानदेही पर चार फरवरी को सीएचसी भानपुर से चोरी बाइक भी बरामद कर ली गई है।

सोनहा थाना क्षेत्र के सीएचसी भानपुर परिसर से चार फरवरी को बाइक चोरी हुई थी। परसा खुर्द बुजुर्ग दरियापुर जंगल टोला सोनहटिया निवासी बलिराम मोटरसाइकिल से अपनी पत्नी का इलाज कराने सीएचसी भानपुर आए थे। उनका आरोप था कि अस्पताल से बाहर निकलने ही एक युवक बाइक लेकर भागने लगा। रोकने पर धक्का देकर बाइक समेत फरार हो गया था। पुलिस ने चोरी का केस दर्ज करने के साथ ही मामले की छानबीन शुरू कर दी थी। इसी मुकदमे की तफ्तीश में अहम जानकारी हाथ लगने के आधार पर प्रभारी निरीक्षक सोनहा रामकृष्ण मिश्रा व प्रभारी एंटी नारकोटिक्स टीम के साथ रविवार की देर रात करीब डेढ़ बजे भानपुर रुधौली मोड़ पर सघन चेकिंग में लगे थे। पुलिस के अनुसार इसी दौरान आरोपी सलाहुद्दीन निवासी कान्हे कुसुम थाना जोगिया उदयपुर जनपद सिद्धार्थनगर और मेहताब अली निवासी जांता करमा थाना सोनहा जनपद बस्ती को पकड़ा गया। तलाशी में इनके पास से एक कट्टा 315 बोर व दो जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। कड़ाई से पूछताछ करने पर चार फरवरी को चोरी की बाइक आरोपी मेहताब अली के घर से बरामद कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed