{"_id":"64250fab24e16a38840fa4a3","slug":"18-injured-after-roadways-bus-collided-with-sugarcane-laden-tractor-trolley-on-forelane-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती में हादसा: फोरलेन पर गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राली में भिड़ी रोडवेज बस, 18 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती में हादसा: फोरलेन पर गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राली में भिड़ी रोडवेज बस, 18 घायल
Thu, 30 Mar 2023 10:00 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 30 Mar 2023 10:00 AM IST
सार
रामनवमी पर रोडवेज बस गोरखपुर से लखनऊ जा रही थी। छावनी कस्बे के पास गन्ना लादकर मसौधा चीनी मिल जा रही ट्रैक्टर-ट्राली से बस पीछे से टकरा गई। हादसे के बाद बस का अगला हिस्सा व दरवाजा क्षतिग्रस्त हो गई। जिस कारण यात्री बाहर नहीं निकल पा रहे थे।
विज्ञापन
बस्ती में हादसा
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर-लखनऊ फोरलेन पर जिले के छावनी कस्बे में बृहस्पतिवार की भोर करीब सवा पांच बजे गन्ना लदी ट्रॉली में रोडवेज बस पीछे से जा टकराई। हादसे में करीब डेढ़ दर्जन यात्री घायल हुए हैं।
विज्ञापन
रामनवमी पर रोडवेज बस गोरखपुर से लखनऊ जा रही थी। छावनी कस्बे के पास गन्ना लादकर मसौधा चीनी मिल जा रही ट्रैक्टर-ट्राली से बस पीछे से टकरा गई। हादसे के बाद बस का अगला हिस्सा व दरवाजा क्षतिग्रस्त हो गई। जिस कारण यात्री बाहर नहीं निकल पा रहे थे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला। बस में करीब 60 यात्री सवार थे। जिनमें करीब डेढ़ दर्जन को चोट आई है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: ट्रक में प्याज के बीच छिपाया 49,747 शीशी कफ सिरप बरामद
विज्ञापन
सभी को सीएचसी विक्रमजोत भेजा गया। यहां से घायल यात्री बाबूलाल, उनकी पत्नी गंगोत्री देवी निवासी पिकौरा शिवगुलाम कोतवाली बस्ती को मेडिकल कॉलेज बस्ती और घायल किशन कुमार पाल पुत्र हीरालाल निवासी, श्यामू पुत्र रामकिशन निवासी नंदाखेड़ा थाना बछड़हवा रायबरेली समेत चार को चिकित्सक ने अयोध्या रेफर कर दिया। दूसरे वाहन का प्रबंध कर पुलिस ने अन्य यात्रियों को गंतव्य के लिए रवाना किया।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन