फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   16 vehicles carrying overloaded sugarcane were challaned, two trucks were seized.

Basti News: ओवरलोड गन्ना लदे 16 वाहनों का हुआ चालान, दो ट्रक सीज

Sat, 06 Dec 2025 01:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
16 vehicles carrying overloaded sugarcane were challaned, two trucks were seized.
ओवरलोड गन्ना लदे वाहनों की जांच करते संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन और पुलिस। स्रोत विभाग
बस्ती। ओवर हाइट और ओवरलोड गन्ना लदे वाहनों पर शिकंजा कसने शुरू कर दिए गए हैं। संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन सुरेश कुमार और नगर थाने की पुलिस ने गन्ना लदे 11 ओवरलोडेड वाहनों का चालन किया गया। वहीं हर्रैया में दो ट्रक सीज और ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित पांच का चालान किया गया।
विज्ञापन

बता दें कि अमर उजाला में पांच दिसंबर की अंक में ओवरलोडिंग से आफत.. खतरे में राहगीरों की जान शीर्षक से छपी खबर को संज्ञान में लेकर शुक्रवार को परिवहन विभाग ने कलवारी-बस्ती रोड ऐसे वाहनों के खिलाफ अभियान। इस से गन्ना लदे ओवरलोडेड वाहन के चालकों में हड़कंप मच गया। तय मानक से बड़े ट्रॉला चालकों को दोबारा दिखने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

वहीं हरैया क्षेत्र में ओवरलोडिंग वाहनों, विशेषकर गन्ना लदे ट्रक और ट्रैक्टर-ट्राॅलियों के खिलाफ शुक्रवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान दो ट्रकों को दस्तावेज के अभाव में सीज किया गया, जबकि तीन ट्रक और चार ट्रैक्टर-ट्राॅलियों का चालान कर कुल 2.04 लाख रुपये का जुर्माना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा मुंडेरवा चीनी मिल के प्रबंधक के साथ गन्ना ढोने वाले वाहन स्वामियों, चालकों और किसानों को जागरूक किया गया कि निर्धारित क्षमता से अधिक अपने वाहन गन्ना न लादें। ट्रेलर एवं ट्रैक्टर ट्राॅली में बाडी से बाहर तथा ओवरहाइट न किया जाए।

संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन सुरेश कुमार ने बताया कि शीतलहर में दुर्घटना को रोकने की दृष्टि से यदि किसी भी वाहन में रेट्रो सिलेक्टिव टेप लगा नहीं पाया जाएगा तो उसके खिलाफ चालान और निरुद्ध की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed