{"_id":"5ce4467fbdec22078d32fb7c","slug":"155846418015-basti-news104","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्येष्ठ मास के प्रथम मंगलवार को उमड़ी आस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्येष्ठ मास के प्रथम मंगलवार को उमड़ी आस्था
विज्ञापन

जगह-जगह सुंदरकांड पाठ, प्रसाद वितरण
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। ज्येष्ठ मास के प्रथम मंगलवार को मंदिरों में श्री हनुमान जी की विशेष पूजा अर्चना के साथ ही भंडारा का आयोजन हुआ। शहर से लेकर गांव तक जगह-जगह स्टाल लगाकर श्रद्धालुओं ने प्रसाद वितरित किया।
‘मंगलवार तेरा है, शनिवार तेरा है, बजरंगी संभालों, परिवार तेरा है’’ झम-झम नाचे देखो वीर हनुमाना’ आदि भक्तिगीतों के साथ श्री हनुमान जी की आराधना की गई। कम्पनी बाग स्थित शिव मंदिर पर सुन्दरकांड पाठ के बाद प्रसाद वितरण किया गया। कानपुर से आये कलाकारों ने सिंदूरी हनुमान का रूप धरकर आस्थावानों का मन मोह लिया। आयोजक ओम प्रकाश अरोरा ने बताया कि पिछले 20 वर्षों से निरन्तर ज्येष्ठ मास में प्रत्येक मंगलवार को विशेष पूजा, अनुष्ठान का कार्यक्रम अनवरत जारी है। इस मौके पर जय प्रकाश, हिमांशु, पवन मल्होत्रा, विनोद सचदेवा, सुरेश खत्री, बब्लू सिंह, अमृतपाल सिंह, सनम, सुदर्शन, अनूप भाटिया, दीपक, हजारीलाल, गंगाराम जायसवाल, विमल अरोरा, शशि, परवेश, उमा, कंचन भाटिया, उषा, ज्योति, नीलम, संगीता, दया, नैना, पदमा, मधु, दीपिका, मीना आदि मौजूद रहे। रुधौली प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत के बखिरा तिराहे पर हियुवा की तहसील इकाई के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर प्रसाद वितरण कराया। इस दौरान जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशिभूषण सिंह, नगर अध्यक्ष राजकुमार सोनी, वार्ड सदस्य दीपक सिंह, भानू चौधरी, सुजीत सोनी, राहुल कसौधन, लकी कसौधन, दिनेश चौरसिया आदि मौजूद रहे।
ज्येष्ठ माह में मंगलवार का महत्व
बस्ती। शास्त्रों के अनुसार ज्येष्ठ माह में मंगलवार को हनुमान जी को तुलसी दल की माला अर्पित की जाती है। साथ ही मीठी चीजों का भोग लगाकर उनकी स्तुति करते हुए हलवा पूरी और जल का दान करना शुभ माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से मंगल संबंधी हर समस्या का निदान हो जाएगा।