फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   15 people donated blood in memory of immortal martyrs

Basti News: अमर शहीदों की याद में 15 लोगों ने किया रक्तदान

Fri, 24 Mar 2023 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 24 Mar 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
15 people donated blood in memory of immortal martyrs
रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़चढ़कर लिया हिस्सा।
बस्ती। भगत सिंह, सुखदेव और राज गुरु के बलिदान दिवस पर बृहस्पतिवार को भारत विकास परिषद वशिष्ठ शाखा की ओर से ओम आर्थोपेडिक व मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। करीब 3 घंटे तक चले शिविर में 15 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान में महिला शक्ति भी पीछे नहीं रही। शाखा की शिविर प्रभारी संगीता यादव समेत कई महिलाओं ने रक्तदान किया। 50 से अधिक बार रक्तदान करने वाले गोरक्ष प्रांत के सेवा प्रमुख डॉ. डीके गुप्ता, शाखा के वित्त सचिव अनुराग शुक्ल ने रक्तदान कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। वरिष्ठ आर्थोपेडिक सर्जन डॉ डीके गुप्ता ने कहा कि जरूरतमंद की जिंदगी को बचाने के लिए रक्त बहुत ज्यादा जरूरी होता है। इसलिए सभी स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए।शाखा के अध्यक्ष कैलाश नाथ दूबे कहा रक्तदान करना सेहत के लिए काफी लाभदायक है और दूसरों की जिंदगी बचाने के लिए आवश्यक भी है। रक्तदान के लिए इसके साथ ही सभी से अपील कि रक्तदान जरूर करें।उन्होंने कहा कि भगत सिंह ने देश की आजादी के लिए अपनी जान तक दे दी। ऐसे महान क्रांतिकारियों से प्रेरणा लेते हुए हम सभी को जरूरतमंदों की मदद के लिए रक्तदान करना चाहिए।इस मौके पर डॉ. निधि गुप्ता, संस्था के सचिव पंकज त्रिपाठी, मोहित पांडेय, डॉ. मनोज सिंह, चन्दन, सनी, शिवम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--------
इन्होंने किया रक्तदान
शिविर में जेपी चौबे, डॉ. राकेश पांडेय, विनय कुमार, शैलेष उपाध्याय, अवधेश प्रजापति, रामभवन चौधरी, डॉ विवेक चौधरी, राज गुप्ता, विमल यादव ने भी रक्तदान किया। रक्तदान का संयोजन डॉ. प्रशांत त्रिपाठी और संगीता यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed