{"_id":"5b64a1af4f1c1b54208b6cd9","slug":"131533321647-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगी पड़ी हियुवा से बगावत,20 पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगी पड़ी हियुवा से बगावत,20 पर मुकदमा
Updated Sat, 04 Aug 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महंगी पड़ी हियुवा से बगावत, 20 पर मुकदमा
धारा 144 के उल्लंघन पर सख्त हुआ प्रशासन
भारत जोड़कर हियुवा के समान संगठन चला रहे बागी
डीएम के निर्देश पर कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। हियुवा भारत संगठन के कार्यकर्ताओं को धारा 144 की अवहेलना महंगी पड़ गई। हियुवा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष की गोरखपुर में गिरफ्तारी के विरोध में जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन व नारेबाजी कर विरोध जताया गया।
इसे धारा 144 का उल्लंघन मानते हुए डीएम ने संज्ञान लेते हुए कोतवाली पुलिस को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए। सभी पर सीआरपीसी की धारा 188 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। चौकी प्रभारी सिविल लाइंस मदन कुमार गुप्ता की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में जिलाध्यक्ष रमेश चन्द्र, जिला मंत्री रजनीश सिंह, जिला संयोजक रमेश पांडेय, जिला कोषाध्यक्ष सुमेर सोनी, साधना मौर्य, इन्द्रमणि पाण्डेय, पंकज मौर्य, सूरज यादव, अरविन्द चौधरी, जितेन्द्र कुमार, रामजतन, प्रवेश सिंह, सोनू गौड़, अनूप यादव, रोहित यादव, अजय मिश्र, जीत नरायन मौर्य, जितेन्द्र कुमार मौर्य, संजय कुमार और राजकुमार शामिल हैं।
हियुवा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रिहाई की मांग
संगठन कार्यकर्ताओं ने मुकदमा को बताया फर्जी
राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया
अमर उजाला ब्यूरो
रुधौली। गोरखपुर क्षेत्र के राजघाट थाना में हिंदू युवा वाहिनी भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह को रिहा करने की मांग संगठन ने उठाई है। उनकी गिरफ्तारी की निंदा करते हुए संगठन ने इस पूरे मामले को फर्जी करार दिया है। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष रजनीश सिंह के नेतृत्व में तहसील इकाई के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एसडीएम अमन दीप डुली को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
31 जुलाई को गोरखपुर के राजघाट थाने में बंद गोरखपुर क्षेत्र के महानगर संयोजक चंदन विश्वकर्मा के मामले में रिहाई की मांग लेकर गए राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इसको लेकर संगठन नाराज है। इसी के क्रम में शुक्रवार को हिंदू युवा वाहिनी भारत की रुधौली तहसील इकाई ने ज्ञापन देकर सिंह के रिहाई की मांग उठाई। ज्ञापन में राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह पर लगाए गए मुकदमे को फर्जी बताया गया एवं राज्यपाल से अनुरोध किया गया कि वह तत्काल इस मामले में हस्तक्षेप कर राष्ट्रीय अध्यक्ष की रिहाई को सुनिश्चित करावें। इस मौके पर जिला संगठन महामंत्री रवि मोदनवाल, जिला मंत्री इंद्रमणि पांडेय, रुधौली विधानसभा प्रभारी कुणाल सिंह, पंकज साहनी, सुरेंद्र तिवारी, पवन श्रीवास्तव, संदीप सिंह, सुभाष चतुर्वेदी, धर्मेंद्र कुमार, आशुतोष कुमार, रामपाल आदि मौजूद रहे।