फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   जमीन छूते हाईटेंशन तार से सात पशु मरे

जमीन छूते हाईटेंशन तार से सात पशु मरे

Fri, 23 Jun 2017 05:31 PM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 05:31 PM IST
विज्ञापन
जमीन छूते हाईटेंशन तार से सात पशु मरे
हर्रैया (बस्ती)। जमीन तक लटक रहे हाईटेंशन तार के संपर्क में आने से हुड़रा कुंवर गांव के सात मवेशियों की एक साथ मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। कुछ ही देर में भारी संख्या में ग्रामीण जुट गए। बिजली विभाग की लापरवाही के चलते हुई इस घटना से नाराजगी जताई। गोवंशीय पशुओं की मौत का मामला होने से अफवाहों का बाजार भी गरमाने लगा तो पुलिस के पसीने छूटने लगे।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे सीओ एसएन सिंह व हर्रैया थानेदार ने किसी तरह लोगों को शांत किया। मिनी ट्रक से सातों शव थाने ले जाए गए, जहां पशु चिकित्सक केके चौधरी की देखरेख में डाक्टर राजेश मौर्या, सत्य प्रकाश, हेमंत लाल व दिनेश कुमार ने पोस्टमार्टम किया। इसके बाद सभी शव मनवर तट पर मिट्टी में दबवाया।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह तेज आधी के बीच हुड़राकुंवर के पास हाईटेंशन विद्युत तार काफी नीचे लटकने लगा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना विभाग के कर्मियों को दी मगर किसी ने संज्ञान नहीं लिया। दो दिन पहले तार लटकते हुए जमीन छूने लगे लेकिन ठीक नहीं करया गया। शुक्रवार सुबह उसी तार की चपेट में आने से सात गोवंशीय पशुओं की मौत हो गई। प्रधान प्रतिनिधि वरुण सिंह ने बताया कि बिजली विभाग की लापरवाही से सातों छुट्टा पशुओं की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed