{"_id":"595107804f1c1bff058b4c01","slug":"11498482560-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायके ईद मनाने जा रही महिला लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायके ईद मनाने जा रही महिला लापता
Updated Mon, 26 Jun 2017 06:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति संग मायके में ईद मनाने के लिए निकली पत्नी रास्ते से लापता हो गई। पीड़ित पति ने बलरामपुर जिले के उतरौला कोतवाली और बस्ती के सोनहा थाने में गुमशुदुगी की तहरीर दी है। पति ने कहा है कि उसकी पत्नी ने घर के जेवर और रुपये भी साथ में ले रखे हैं।
मामला सोनहा थाना क्षेत्र के नरखोरिया गांव का हैं। गांव के सलमान ने सोनहा पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि उसकी पत्नी ईद मनाने के लिए शनिवार हमारे साथ बाइक से मायके बलरामपुर जिले के उतरौला क्षेत्र के भरपुरवा गांव के लिए निकली थी। जैसे ही उतरौला चौराहे के पास पहुंची तो पत्नी ने पास के होटल में जलपान करने के लिए कहा। सलमान ने उसे भी होटल के अंदर चलने को कहा लेकिन उसने अंदर जाने से मना कर दिया। वह बाहर बाइक के पास ही रूक गई। जब होटल से बाहर निकला तो उसकी पत्नी गायब थी। आस-पास काफी खोजबीन की अंत में गायब होने की सूचना ससुर को दी। दामाद की सूचना पर पहुंचे ससुर ने उसे उतरौला कोतवाली पहुंचाया जहां पत्नी के गायब होने की तहरीर दी। बीच रास्ते से गायब हुई पत्नी के दो दिन बाद भी कहीं नहीं मिलने पर सलमान ने सोमवार को सोनहा पुलिस को भी तहरीर देकर कार्रवाई के लिए गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले की जांच में जुटी है। दोनों का निकाह मई 2016 में हुआ है। अभी तक कोई संतान नहीं है।